IPL: तिलक वर्मा या रोहित शर्मा हो सकते हैं MI के कप्तान- रिपोर्ट
क्या है खबर?
पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने पूरे कोचिंग दल में बदलाव किया है। इन सबके बीच IPL 2026 में MI की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या का दूसरी टीम में जाने की भी खबरें हैं। इसी क्रम में रिपोर्ट्स के मुताबिक, MI अगले सीजन में रोहित शर्मा या फिर तिलक वर्मा को अपना अगला कप्तान नियुक्त कर सकती है। आइए इस खबर के बारे में जानते हैं।
रिपोर्ट
अभी तक नहीं हुआ है हार्दिक का ट्रेड
MI ने पिछले 3 सीजन के अपने कप्तान पांड्या के लिए किसी भी ट्रेड ऑफर की पुष्टि नहीं की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पांड्या की MI में बने रहने की संभावना बेहद कम है।
ऐसे में रोहित या तिलक को ये जिम्मेदारी सौपीं जा सकती है।
MI की टीम में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम भी शामिल है।
इनके बावजूद तिलक या रोहित के कप्तान बनाए जाने की ज्यादा संभावना है।
रोहित
MI के सबसे सफल कप्तान रहे हैं रोहित
रोहित IPL में MI के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने 5 खिताब जीते थे।
वह IPL 2027 में 40 साल के हो जाएंगे। अनुभव और मैदान पर लीडरशिप के मामले में अभी भी कोई रोहित की बराबरी नहीं कर सकता।
पिछले कुछ सीजन में उन्हें ज्यादातर 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में इस्तेमाल किया गया।
अगर वह कप्तान नियुक्त होने हैं तो उन्हें पूरा मैच खेलना होगा।
तिलक
भविष्य को देखते हुए है तिलक पर लग सकती है मुहर
तिलक इस समय भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान भी हैं। उन्हें भारतीय टीम प्रबंधन भी भविष्य के कप्तान के तौर पर देख रहा है।
अगर तिलक को MI कप्तानी की जिम्मेदारी देती है तो वह बड़ी नीलामी में खिलाड़ियों की खरीद में भी अपनी राय रख सकेंगे।
MI के मालिक आकाश अंबानी, शीर्ष अधिकारी राहुल संघवी और मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड की सहमति अहम रहने वाली है।
कोचिंग
MI ने अपने कोचिंग दल में किए हैं बदलाव
MI ने रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच और मिचेल मैक्लेनघन को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
कीरोन पोलार्ड को बल्लेबाजी कोच से प्रमोट करके प्रमुख कोच बनाया गया है, और उन्होंने महेला जयवर्धने की जगह ली है।
2026 के निराशाजनक सीजन के बाद MI की टीम में बड़े बदलावों के तहत, मुंबई ने लंबे समय से जुड़े रहे गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन से भी रास्ते अलग कर लिए हैं।