LOADING...
IPL: इन टीमों ने लगातार 3 मैचों में 3 अलग-अलग कप्तान बनाए
MI ने 3 कप्तानों का किया इस्तेमाल (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: इन टीमों ने लगातार 3 मैचों में 3 अलग-अलग कप्तान बनाए

May 21, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक संस्करण में आमतौर पर टीमें एक कप्तान का इस्तेमाल करती हैं। अमूमन नियमित कप्तान की चोटिल होने की स्थिति में या किसी कारण से गैरमौजूदगी में दूसरा खिलाड़ी कप्तानी करता है। इस संस्करण में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से लगातार 3 मैचों में 3 अलग-अलग कप्तान देखने को मिले। इस बीच उन टीमों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 3 अलग-अलग कप्तानों की नियुक्ति की।

#1 

पुणे वॉरियर्स (IPL 2013)

IPL 2013 में पुणे वॉरियर्स के लगातार 3 मैचों में रॉस टेलर, एंजेलो मैथ्यूज और आरोन फिंच ने कप्तानी की थी। सीजन से पहले ही मैथ्यूज को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद ज्यादातर मैचों में फिंच में कप्तानी की थी। उस सीजन में पुणे ने बेहद निराश किया और सिर्फ 4 मैच जीते थे। अंक तालिका में पुणे की टीम 8वें स्थान पर रही थी।

#2 

मुंबई इंडियंस (IPL 2026)

MI के कप्तान हार्दिक पांड्या IPL 2026 के सीजन के बीच में चोटिल हो गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी। दिलचस्प रूप से PBKS के खिलाफ मैच के लिए पांड्या और सूर्यकुमार दोनों ही उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह की अगुआई में टीम ने चुनौती पेश की। IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली MI की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

Advertisement