IPL 2026: क्यों PBKS के खिलाफ मैच में कप्तानी कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 58वें मैच के लिए मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने हैं। धर्मशाला स्टेडियम में MI के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बुमराह IPL में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। वह एक दशक से लम्बे अंतराल से MI का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों बुमराह MI की कप्तानी कर रहे हैं।
कप्तानी
क्यों बुमराह कर रहे हैं कप्तानी?
दरअसल, MI के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं। वह आखिरी बार CSK के खिलाफ 2 मई को हुए मैच में खेले थे। वहीं, सूर्यकुमार यादव भी इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं। बता दें कि सूर्यकुमार हाल ही में पहली बार पिता बने हैं और फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। यही कारण है कि बुमराह टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
A kid with a unique action bowled yorkers at will. That same kid, now a legend of the game will lead the Blue & Gold in Dharamshala.
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 14, 2026
A journey to be proud of, Captain Jasprit! 💙 pic.twitter.com/QCi1X4HhDy
टीमें
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमरा (कप्तान), और रघु शर्मा।