Page Loader
IPL: 26 से कम उम्र के इन कप्तानों ने एक सीजन में 500+ रन बनाए 
गिल ने इस सीजन में पूरे किए अपने 500 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: 26 से कम उम्र के इन कप्तानों ने एक सीजन में 500+ रन बनाए 

May 07, 2025
08:39 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने मुंबई इंडियंस (MI) को डक वर्थ लुईस (DLS) की मदद से 3 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में GT के कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन की पारी खेली। इस बीच उन्होंने IPL में अपने 500 रन पूरे किए। इस बीच IPL इतिहास में 26 से कम उम्र के उन कप्तानों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एक सीजन में 500+ रन बनाए हैं।

#1 

शुभमन गिल (2025)

गिल 26 साल से कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे कप्तान बन गए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में 50.80 की औसत और 152.55 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। वह इससे पहले भी किसी सीजन में 500 से अधिक रन बना चुके हैं। हालांकि, कप्तानी करते हुए यह पहला मौका है। उनके नेतृत्व में GT में 11 में से 8 मैच जीते हुए हैं।

#2 

श्रेयस अय्यर (2020)

पंजाब किंग्स (PBKS) के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 2020 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुआई की थी। उन्होंने 26 साल से कम उम्र में कप्तान के तौर पर 519 रन बनाए और DC को पहली बार IPL फाइनल में पहुंचाया था। उन्होंने 17 मैचों में 34.60 की औसत और 23.27 की स्ट्राइक रेट के साथ ये रन बनाए थे। उस सीजन में अय्यर ने 88* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए थे।

#3 

विराट कोहली (2013)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान रहे विराट कोहली 26 साल से कम उम्र में IPL के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। कोहली ने 2013 में 16 मैचों में 634 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 45.28 और स्ट्राइक रेट 138.73 रहा था। उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रहा था। वह उस सीजन के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।