IPL: इन गेंदबाजों ने मैच में सर्वाधिक बार 60+ रन दिए
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में ज्यादातर मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इसी क्रम में गेंदबाज बेहद महंगे साबित हो रहे हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हुए मैच में खर्चीले साबित हुए। उन्होंने 68 रन दिए और PBKS को मैच में हार मिली। इस बीच उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने सर्वाधिक बार 60+ रन दिए हैं।
#1
अर्शदीप सिंह (3 बार)
IPL 2026 में अर्शदीप ने RR के खिलाफ 17.00 की इकॉनमी रेट से अपने 4 ओवर में 68 रन लुटाए। उन्होंने एक विकेट भी लिया। वहीं, 2025 में उन्होंने 25वें मैच में RR के ही विरुद्ध अपने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 60 रन खर्च किए थे। उस मैच में PBKS ने 10 रन से जीत दर्ज की थी। IPL 2023 में MI के खिलाफ अर्शदीप ने 3.5 ओवर में 66 रन देते हुए 1 विकेट लिया था।
#2
एनरिक नोर्खिया (2 बार)
IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से खेलते हुए एनरिक नोर्खिया ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में 65 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे। उस मैच में MI ने 234/5 का स्कोर बनाते हुए जीत दर्ज की थी। IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए नोर्खिया ने SRH के विरुद्ध बिना विकेट लिए 60 रन दिए थे। मैच में SRH ने 278/3 रन बनाते हुए 110 रन से जीत दर्ज की थी।
#3
विजयकुमार वैशाक (2 बार)
IPL 2023 में CSK से खेलते हुए विजयकुमार वैशाक ने RCB के खिलाफ बिना विकेट लिए 64 रन दिए थे। इसके बावजूद CSK को मैच में 8 रन से जीत मिली थी। IPL 2024 में विजयकुमार RCB की ओर से खेले थे। इस तेज गेंदबाज ने SRH के खिलाफ मैच में बिना कोई विकेट लिए 64 रन खर्च किए थे। उस मैच में SRH ने 25 रन से जीत हासिल की थी।