
IPL: इतिहास में इन बल्लेबाजों ने 10 या अधिक बार बनाए हैं 90+ रन के स्कोर
क्या है खबर?
बीते शनिवार को इंडियन प्रीमियर (IPL) 2025 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 7 विकेट से हराया।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए मिले 204 रन के लक्ष्य को GT ने जोस बटलर की नाबाद 97 रन की पारी की मदद से हासिल किया।
इस बीच IPL के इतिहास में 10 या उससे अधिक 90+ रन के स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
विराट कोहली (13)
विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह इस लीग में निरंतर रन बनाते हैं।
वह अब तक 260 मैचों की 251 पारियों में 38.92 की औसत और 132.23 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,253 रन बना चुके हैं।
उन्होंने 113* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 शतक और 58 अर्धशतक लगाए हैं।
कोहली ने 13 पारियों में 90+ रन के स्कोर किए हैं।
#2
जोस बटलर (11)
बटलर ने 11 पारियों में 90+ रन के स्कोर बनाए हैं, जिसमें 7 शतक शामिल हैं।
उन्होंने अब तक के करियर में 114 मैचों में 39.36 की औसत और 148.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,897 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 22 अर्धशतक भी लगाए हैं।
बटलर का IPL में सर्वोच्च स्कोर 124 रन है।
वह GT से पहले मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमों से खेल चुके हैं।
#3
क्रिस गेल (10)
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में जाने जाते थे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा विश्व भर की तमाम टी-20 लीग्स में भी गेल ने हिस्सा लिया था।
IPL में उन्होंने 2009 से 2021 तक 142 मैचों में 4,965 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 175* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए थे।
उन्होंने 10 पारियों में 90+ रन के स्कोर किए थे।
#4
केएल राहुल (10)
केएल राहुल IPL में 10 पारियों में 90+ स्कोर कर चुके हैं।
राहुल ने अब तक 138 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 45.82 की औसत और 135.70 की स्ट्राइक रेट से 4,949 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 132* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134* रन रहा है।
वह IPL 2025 में DC की टीम से खेल रहे हैं।
#5
डेविड वार्नर (10)
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर भी IPL में 10 पारियों में 90+ स्कोर कर चुके हैं।
वार्नर ने 2009 से लेकर 2024 तक IPL में कुल 184 मैच खेले, जिसमें 40.52 की औसत और 139.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,565 रन बनाए थे।
इस दौरान उन्होंने 126 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 शतक और 62 अर्धशतक लगाए थे।
वह IPL 2025 की नीलामी में नहीं बिक सके थे।