
IPL: खिताब जीतने वाली टीम से इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं 650+ रन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया।
फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराया। दिलचस्प रूप से 18 सालों में यह RCB का पहला खिताब रहा।
RCB को खिताब जिताने में विराट कोहली की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 650 से अधिक रन बनाए।
इस बीच खिताब जीतने वाली टीम से 650+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
डेविड वार्नर (848 रन, 2016)
IPL 2016 का खिताब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने नाम किया था। फाइनल में SRH ने RCB को हराया था।
उस सीजन में डेविड वार्नर का खूब बल्ला चला था।
वार्नर ने 2016 में 17 पारियों में 60.57 की उम्दा औसत और 151.42 की स्ट्राइक रेट के साथ 848 रन बनाए थे।
उन्होंने इस बीच 93* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 9 अर्धशतक लगाए थे।
फाइनल में उन्होंने 69 रन की पारी खेली थी।
#2
रॉबिन उथप्पा (660 रन, 2014)
IPL 2014 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने नाम किया था।
उस सीजन में रॉबिन उथप्पा का बल्ला खूब चला था।
उन्होंने 16 पारियों में 44.00 की उम्दा औसत और 137.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 660 रन बनाए थे।
उन्होंने 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे। इस बीच 83* रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था।
उथप्पा को ऑरेंज कैप भी मिली थी।
#2
डेवोन कॉनवे (672 रन, 2023)
IPL 2023 का खिताब CSK ने अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में CSK ने GT को हराया था।
उस सीजन में CSK की सफलता में डेवोन कॉनवे की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने 15 पारियों में 51.69 की औसत और 139.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 672 रन बनाए थे।
उस बीच कॉनवे ने 92* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक लगाए थे। फाइनल में उन्होंने 25 गेंदों में 47 रन बनाए थे।
#4
विराट कोहली (657 रन, 2025)
विराट कोहली IPL 2025 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 657 रन बनाए।
उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले।
कोहली ने IPL 2025 में 54.75 की औसत और 144.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने इस संस्करण 66 चौके और 19 छक्के लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 73* रन रहा।
कोहली से ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव (717) और साई सुदर्शन (759) ने बनाए।