IPL: इन कप्तानों के नेतृत्व में टीमों ने सर्वाधिक बार 250+ रन बनाए
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई टीमें बड़े स्कोर बनाने के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ सालों में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लीग में कई मैचों में विशाल स्कोर खड़े किए हैं। वहीं, इस सीजन की बात करें तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (PBKS) ने 254/7 का पहाड़ सा स्कोर बनाया। इस बीच उन कप्तानों के बारे में जानते हैं, जिनके नेतृत्व में टीमों ने सर्वाधिक बार 250+ रन बनाए।
#1
पैट कमिंस (5 बार)
पैट कमिंस की कप्तानी में SRH ने 2024 में 287/3 (बनाम RCB), 277/3 (बनाम MI) और 266/7 (बनाम DC) के स्कोर बनाए थे। इसी तरह 2025 में कमिंस के ही नेतृत्व में 286/6 (बनाम RR) और 278/3 (बनाम DC) के स्कोर खड़े किए थे। यही कारण है कि IPL इतिहास के शीर्ष-4 का रिकॉर्ड SRH के नाम पर दर्ज हैं। कमिंस फिटनेस कारणों से IPL 2026 के शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
#2
श्रेयस अय्यर (3 बार)
IPL 2026 में अय्यर की कप्तानी में PBKS ने LSG के खिलाफ 254/7 का स्कोर बनाया और मैच को 54 रन से जीता। IPL 2024 में उनके नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने 272/7 का स्कोर बनाया था और मैच को 106 रन के बड़े अंतर से जीता था। वहीं, 2024 सीजन में ही KKR ने PBKS के विरुद्ध 261/6 का स्कोर बनाने के बावजूद मैच में शिकस्त झेली थी।
#3
इन कप्तानों के नेतृत्व में टीमों ने एक बार किया है ये कारनामा
विराट कोहली की कप्तानी में RCB ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 263/5 का स्कोर बनाया था। सैम कर्रन की कप्तानी में PBKS ने KKR के खिलाफ 2014 में 262/2 का स्कोर बनाया था। फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में RCB ने 262/7 (बनाम SRH) का स्कोर बनाया था। केएल राहुल की कप्तानी में LSG ने 257/5 (बनाम PBKS, 2023) रन बनाए थे। ऋषभ पंत की अगुवाई में DC ने 257/4 (बनाम MI, 2024) रन बनाए थे।