
IPL: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग में आज शाम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।
इस मैच में DC की टीम शिखर धवन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेगी, जो अब तक शानदार फॉर्म में दिखे हैं। अपने पिछले मैच में उन्होंने 45 रन बनाए थे और टीम को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
शिखर के SRH के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
शिखर का IPL करियर का SRH के खिलाफ प्रदर्शन
अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन का IPL करियर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 180 मैचों में 35 की उम्दा औसत से 5,428 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने दो शतक और 43 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।
दूसरी तरफ SRH के खिलाफ शिखर ने छह मैचों में 123.33 के स्ट्राइक-रेट से 148 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और 15 चौके भी लगाए हैं।
प्रदर्शन
हैदराबाद के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ शिखर का प्रदर्शन
शिखर ने अब तक भुवनेश्वर की 34 गेंदों में 32 रन बनाए हैं। इस बीच भुवनेश्वर उन्हें कभी आउट नहीं कर सके हैं।
वहीं शिखर ने राशिद खान की 23 गेंदों का सामना किया है और 22 रन बनाए हैं। इस बीच राशिद ने उन्हें एक बार आउट किया है।
बाएं हाथ के गेंदबाज खलील अहमद की आठ गेंदों में शिखर ने 10 रन बनाए हैं। इस दौरान खलील ने उन्हें एक बार आउट किया है।
आंकड़े
शिखर का पॉवरप्ले, मिडिल और डेथ ओवर्स में प्रदर्शन
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन पॉवरप्ले में बनाए हैं। उन्होंने 180 मैचों में पावरप्ले (1-6) में 38.27 की औसत से 2,717 रन अपने नाम किए हैं।
वहीं शिखर ने मिडिल ओवर्स (7-15) में 34.62 की उम्दा औसत से 2,181 रन बनाए हैं।
डेथ ओवर्स में भी शिखर का औसत शानदार रहा है। उन्होंने अंतिम ओवरों (17-20) में 35.33 की औसत से 530 रन बनाए हैं।
जानकारी
IPL 2021 में शानदार फॉर्म में हैं शिखर
इस सीजन में उन्होंने अब तक चार मैचों में 57.75 की जबरदस्त औसत से 231 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं। फिलहाल वह IPL 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।