IPL: RCB की ब्रांड वैल्यू ने रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे ज्यादा मूल्यवान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ब्रांड वैल्यू अब 2,983 करोड़ रुपये (लगभग 31.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की हो गई है। अमेरिका स्थित वैश्विक निवेश बैंक हूलिहान लोकी की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL की कुल कारोबारी वैल्यू में 11.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह पिछले साल के 1.77 लाख करोड़ रुपये (1,850 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से बढ़कर 1.97 लाख करोड़ रुपये (2,060 करोड़ अमेरिकी डॉलर) के करीब हो गई है।
इतिहास
RCB ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
IPL की मौजूदा चैंपियन RCB की ब्रांड वैल्यू में पिछले साल के मुकाबले 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
टीम की ब्रांड वैल्यू 25,740 करोड़ रुपये (26.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से बढ़कर करीब 2,983 करोड़ रुपये (लगभग 31.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) हुई है।
इसके साथ ही RCB 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू पार करने वाली IPL की पहली टीम बनी है।
IPL की कारोबारी वैल्यू में लगातार दूसरे साल दोहरे अंकों में बढ़ोतरी हुई है।
अन्य
ये हैं टॉप वैल्यू वाली अन्य टीमें
मुंबई इंडियंस (MI) की ब्रांड वैल्यू 2,525 करोड़ रुपये (26.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर) के साथ दूसरे स्थान पर है।
उसकी ब्रांड वैल्यू में 2025 के 2,315 करोड़ रुपये (24.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) के मुकाबले 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2,343 करोड़ रुपये (24.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर है।
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) 2,334 करोड़ रुपये (24.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर है।
IPL
IPL की वैल्यू में भी हुई बढ़ोतरी
IPL की कुल वैल्यू में 11.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह पिछले साल के करीब 17.69 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 19.70 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
इस तरह IPL की कारोबारी वैल्यू में लगातार दूसरे साल दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की गई है।
4 महीने पहले RCB का स्वामित्व बदला था। जब ब्लैकस्टोन, बोल्ट वेंचर्स, आदित्य बिड़ला समूह और टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के गठजोड़ ने फ्रेंचाइजी को करीब 17,027 करोड़ रुपये में खरीदा था।
ट्रॉफी
RCB ने लगातार 2 ट्रॉफी की थी अपने नाम
RCB ने लगातार 2 सीजन में खिताब अपने नाम किए हैं। इस टीम ने IPL 2026 के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) को हराया था।
वहीं, IPL 2025 के फाइनल में उसने पंजाब किंग्स (PBKS) को मात दी थी
IPL 2026 के फाइनल में 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की शानदार पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।