
IPL: किसी एक टीम के लिए 2,000+ रन बनाने के साथ-साथ 100+ विकेट लेने वाले खिलाड़ी
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विश्व के तमाम बड़े ऑलराउंडर शिरकत करते हैं। वह अपने प्रदर्शन से टीम को खिताब जिताने का प्रयास करते हैं।
इस लीग के इतिहास में अब तक सिर्फ 2 ऐसे ऑलराउंडर हुए हैं, जिन्होंने एक फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए बल्लेबाजी में 2,000+ रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 100+ विकेट लिए हैं।
आइए उन दोनों खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
#1
रविंद्र जडेजा (CSK के लिए)
रविंद्र जडेजा ने CSK की ओर से 180 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.97 की औसत और 135.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,042 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 62* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगाए हैं।
दूसरी तरफ CSK से उन्होंने 167 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें 28.21 की औसत और 7.60 की इकॉनमी रेट के साथ 138 विकेट चटकाए हैं।
करियर
शानदार रहा है जडेजा का IPL करियर
जडेजा IPL में 248 मैच की 192 पारियों में 27.46 की औसत और 129.60 की स्ट्राइक रेट से 3,104 रन बना चुके हैं।
इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62 रन का रहा है।
गेंदबाजी में उन्होंने 219 पारियों में 30.48 की औसत से 165 विकेट चटका लिए हैं। वह 1 बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/16 विकेट का रहा है।
वह IPL में कुल 4 टीमों से खेल चुके हैं।
#2
आंद्रे रसेल (KKR के लिए)
वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल IPL 2014 से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से खेल रहे हैं।
उन्होंने इस टीम से 127 मैच खेले हैं, जिसमें 28.60 की औसत और 174.34 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,460 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 88* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 11 अर्धशतक लगाए हैं।
गेंदबाजी में उन्होंने 21.05 की औसत और 9.40 की इकॉनमी रेट के साथ 119 विकेट लिए हैं।
रसेल
ऐसा है रसेल का IPL करियर
रसेल IPL 2012 और 2013 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से खेल चुके हैं।
उन्होंने अपने IPL करियर में 110 पारियों में 27.97 की औसत और 173.53 की स्ट्राइक रेट से 2,518 रन बना चुके हैं।
इसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88* रन का रहा है।
गेंदबाजी में उन्होंने 115 पारियों में 22.78 की औसत और 9.44 की इकॉनमी रेट से 120 विकेट चटकाए हैं। वह 1 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।