क्रिकेटर शशांक सिंह ने रसोइए से मारपीट के आरोपों को नकारा, कहा- चोरी करने आया था
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह ने अपने रसोइए विपेंद्र सिंह तोमर के साथ मारपीट को आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से कहा कि वह बावर्ची बनकर आया था, लेकिन उसे खाना पकाना नहीं आता था। शशांक ने आरोप लगाया कि वह चोरी के इरादे से आया था, उसको बंधक बनाने या उसके साथ मारपीट करने का आरोप पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है।
दावा
क्या बोले शशांक?
शशांक ने कहा, "हमने उसे बंधक नहीं बनाया था...यह सच है कि वह कुक बनकर आया था, लेकिन वह कुक बिल्कुल नहीं था। उसे खाना बनाना नहीं आता था, वह बस मजा करने, वीडियो और फaटो लेने और मेरे कमरे में भी घुसने आया था, क्योंकि वह ऐसी हरकतें कर रहा था, इसलिए मुझे शक है कि वह चोरी करने के इरादे से आया था। हम बहुत किस्मत वाले हैं कि जांच में कुछ भी चोरी नहीं मिला है।"
दावा
हमने उसे बिना पुलिस बुलाए जाने दिया, यही गलती की- शशांक
शशांक ने कहा, "उसके फोन में घर के वीडियो और फोटो थे, इसलिए मेरी मां ने उससे उन्हें डिलीट करवाया क्योंकि वे बहुत निजी थे। जब हमने उसे फ़ोटो और वीडियो लेते हुए पकड़ा, तो मेरी बहन ने 100 नंबर पर कॉल करने का सुझाव दिया। लेकिन उसने मिन्नतें कीं, और मैंने उसे जाने दिया। यही गलती थी।" शशांक ने कहा कि उनके लिए मारपीट की बात सोचना नामुमकिन है और गाली-गलौज से वह हिचकिचाते हैं।
ट्विटर पोस्ट
शशांक सिंह का बयान
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: On FIR registered against him and his father for allegedly assaulting and verbally abusing a staff member, Punjab Kings Cricketer Shashank Singh says, "No, we didn't hold him hostage... It is true that he arrived claiming to be a cook, but he… https://t.co/Dr6KawT5YT pic.twitter.com/szZYdHkpSh
— ANI (@ANI) June 30, 2026
मामला
क्या है मामला?
मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी शशांक और उनके सेवानिवृत्त IPS पिता शैलेश सिंह के ऊपर अपने रसोइए विपेंद्र से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप है। आरोप है कि भोजन को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद विपेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने मोबाइल छीनने और बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्विटर पोस्ट
विपेंद्र के आरोप
#WATCH | Bhopal: Vipendra Singh Tomar, who has accused cricketer Shashank Singh and his family of assault, says, "Shailesh Singh (father of Shashank Singh) is a retired IAS; I had gone there to cook. I arrived on June 25. After observing their behavior, I refused to work. They… https://t.co/Dr6KawT5YT pic.twitter.com/iA90diUsrm
— ANI (@ANI) June 30, 2026