
IPL के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) एक मजबूत और चुनौतीपूर्ण टीम रही है।
हालांकि, कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने RR के बल्लेबाजों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।
इन गेंदबाजों की चालाकी, सटीक लाइन-लेंथ और विविधताओं ने RR के लिए कई मुकाबलों में मुश्किलें खड़ी की हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन शीर्ष गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने RR के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
#1
अमित मिश्रा (31 विकेट)
पहले स्थान पर पूर्व अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा हैं। वह साल 2008 में पहली बार RR के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।
उन्होंने इस टीम के खिलाफ 21 मुकाबले खेले थे और इनकी 21 पारियों में 16.70 की औसत के साथ 31 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 7 की रही थी।
वह RR के खिलाफ 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल लेने में सफल नहीं हो पाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/17 का रहा था।
#2
पीयूष चावला (24 विकेट)
दूसरे स्थान पर एक और पूर्व अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला हैं। वह भी साल 2008 में पहली बार RR के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।
उन्होंने इस टीम के खिलाफ 22 मुकाबले खेले थे और इनकी 22 पारियों में 25.25 की औसत के साथ 24 विकेट लेने में सफल रहे थे।
इस दौरान चावला की इकॉनमी रेट 7.63 की रही थी। उनका RR के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/20 का रहा था।
#3
हर्षल पटेल (23 विकेट)
तीसरे स्थान पर तेज गेंदबाज हर्षल पटेल हैं। उन्होंने RR के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2012 में खेला था।
उन्होंने अब तक 15 मुकाबले खेले हैं और इनकी 13 पारियों में 16.30 की उम्दा औसत के साथ 23 विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस दौरान हर्षल की इकॉनमी रेट 7.78 की रही है।
इस टीम के खिलाफ हर्षल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/32 का रहा है। अभी यह खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम का हिस्सा है।
#4
रविंद्र जडेजा (23 विकेट)
सूची में चौथे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं। उन्होंने अब तक RR के खिलाफ 22 मुकाबले खेले हैं और इनकी 22 पारियों में 21.77 की औसत के साथ 23 विकेट लेने में सफल रहे हैं।
इस दौरान जडेजा की इकॉनमी रेट 7.78 की रही है। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/11 का रहा है।
वह पहली बार 2011 में इस टीम के खिलाफ खेले थे।