IPL: MI द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम 3 ओवरों में बनाए गए सर्वाधिक रन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 58वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200/8 का स्कोर बनाया। जवाब में MI ने तिलक वर्मा (75*) की पारी से एक गेंद शेष 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए MI द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम 3 ओवरों में बनाए गए सर्वाधिक रनों पर नजर डालते हैं।
#1
50 बनाम PBKS, 2026
उपर्युक्त मैच में MI का लक्ष्य का पीछा करना इस सूची में सबसे ऊपर है, क्योंकि उसे अंतिम 3 ओवरों में 50 रनों की आवश्यकता थी। इस दौरान PBKS के मार्को यानसन ने 18वें ओवर में 22 रन, अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में 13 रन और जेवियर बार्टलेट आखिरी ओवर में 15 रन लुटाए। तिलक ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच समाप्त किया। उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए की मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली।
#2
49 बनाम KKR, 2017
IPL 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में MI को 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी 3 ओवरों में 49 रनों की जरूरत थी। नितिश राणा ने 29 गेंदों में 50 और हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों में 29* रन बनाकर टीम को एक गेंद शेष रहते जीत दिला दी। ट्रेंट बोल्ट ने 18वें ओवर में 19 रन, अंकित राजपूत ने 19वें ओवर में 19 रन और बोल्ट अंतिम ओवर में 11 रन लुटाए।
#3
48 बनाम CSK, 2021
IPL 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में MI ने किरोन पोलार्ड (34 गेंदों पर 87* रन) की पारी से अंतिम 3 ओवरों में 48 रनों का लक्ष्य हासिल किया। 219 रनों का पीछा करते हुए MI ने 81/3 से आगे बढ़ते हुए आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। MI ने शार्दुल ठाकुर के 18वें ओवर में 17, सैम कुरेन के 19वें ओवर में 15 और लुंगी एनगिडी के आखिरी ओवरों में 16 रन बनाकर जीत दर्ज की।