NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने नियुक्त किया नया गेंदबाजी कोच, शेन बॉन्ड की लेंगे जगह 
    अगली खबर
    लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने नियुक्त किया नया गेंदबाजी कोच, शेन बॉन्ड की लेंगे जगह 
    लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए IPL में बतौर खिलाड़ी भी खेल चुके हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने नियुक्त किया नया गेंदबाजी कोच, शेन बॉन्ड की लेंगे जगह 

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 20, 2023
    02:27 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस (MI) ने गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

    पिछले काफी दिनों से मलिंगा के फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने की संभावना जताई जा रही थी। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर चर्चाओं को विराम दे दिया।

    आइए इस खबर और मलिंगा के करियर के बारे में और अधिक हैं।

    बयान

    मलिंगा ने क्या कहा? 

    मलिंगा ने कहा, "मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया जाना मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है। MI न्यूयॉर्क और MI केपटाउन के बाद वनफैमिली में मेरी यात्रा जारी है। मैं मार्क, पॉली, रोहित शर्मा और बाकी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। विशेष रूप से MI की गेंदबाजी इकाई का दृष्टिकोण मुझे पिछले सीजन में पसंद आया था। टीम में कई युवा प्रतिभाओं में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता है।"

    रिप्लेस

    मलिंगा ने की बॉन्ड की जगह 

    मलिंगा ने गेंदबाजी कोच के रूप में न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को रिप्लेस किया है। बॉन्ड ने बतौर गेंदबाजी कोच 9 साल तक MI के साथ समय बिताया था।

    MI के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में 4 IPL ट्रॉफियां जिताने में उनकी भूमिका काफी अहम रही।

    उनके कार्यकाल में टीम की गेंदबाजी उसकी सबसे मजबूत पहलू बन गई थी। जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को निखारने का श्रेय भी काफी हद तक बॉन्ड को ही जाता है।

    सफर

    13 साल तक MI से रहा नाता 

    मलिंगा जब MI के लिए खेलते थे तो सबसे खतरनाक गेंदबाज होते थे। उन्होंने कई मौकों पर अपनी गेंदबाजी से टीम को अकेले दम पर मैच जिताए थे।

    मलिंगा ने 2008 से MI के साथ लगभग 13 साल (एक खिलाड़ी के रूप में 11 साल) बिताए थे।

    उन्होंने बॉलिंग मेंटर के रूप में 1 साल (2018) बिताया था। उन्होंने IPL 2023 में भी वह अस्थाई रूप से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे।

    आंकड़े

    IPL में संयुक्त छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

    मलिंगा IPL में 122 मैचों में 170 विकेट लेकर संयुक्त छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस दौरान उनकी औसत 19.79 और इकॉनमी रेट 7.14 की रही।

    39 वर्षीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार के साथ रिकॉर्ड साझा करता है। मलिंगा ने 6 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया था।

    उन्होंने IPL 2011 में 'पर्पल कैप' पर कब्जा जमाया था। उस सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 13.39 की औसत से 28 विकेट लिए थे।

    रिपोर्ट

    MI के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

    मलिंगा इतने सालों बाद भी MI के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

    उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 139 मैचों में 19.35 की औसत और 7.12 की इकॉनमी रेट से 195 विकेट लिए हैं।

    तेज गेंदबाज बुमराह 148 विकेट के साथ उनके पीछे हैं, जबकि हरभजन सिंह 147 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    केवल इन तीनों ने ही MI के लिए 100 से अधिक विकेट लिए हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मलिंगा ने MI फ्रेंचाइजी की ओर से कुल 7 ट्रॉफियां जीती थी। बतौर खिलाड़ी उन्होंने 4 IPL और 2 चैंपियंस लीग टी-20 ट्रॉफी जीती थी। MI न्यूयार्क के गेंदबाजी कोच रहते उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में भी टीम को ट्रॉफी दिलाई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    लसिथ मलिंगा
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    भुवनेश्वर कुमार ने आश्रम के लिए दिए 10 लाख रुपये, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ भारतीय क्रिकेट टीम
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लागू होगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम, BCCI ने की पुष्टि BCCI
    अंबाती रायडू ने मेजर लीग क्रिकेट से वापस लिया नाम, टेक्सास सुपर किंग्स से जुड़े थे अंबाती रायडू
    IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच हो सकते हैं जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स

    मुंबई इंडियंस

    ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 2,000 IPL रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023, एलिमिनेटर: MI ने LSG को दिया 183 रनों का लक्ष्य, नवीन-उल-हक की उम्दा गेंदबाजी  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: नवीन-उल-हक ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: प्लेऑफ में फेंकी जा चुकी हैं 100 से ज्यादा डॉट बॉल, जानिए इसका फायदा इंडियन प्रीमियर लीग

    लसिथ मलिंगा

    ये खिलाड़ी 2019 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकट को कह सकते हैं अलविदा क्रिकेट समाचार
    लो-स्कोरिंग मुकाबले में मलिंगा की बदौलत श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप के आंकड़े और पिच रिपोर्ट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी श्रीलंका, जानें ड्रीम इलेवन और संभावित टीमें दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका के दनुष्का गुणाथिलका फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकेंगे, बोर्ड हटाएगा प्रतिबंध श्रीलंका क्रिकेट टीम
    कगिसो रबाडा ने वनडे में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े कगिसो रबाडा
    वनडे विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तबियत खराब- रिपोर्ट  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य, एडवर्ड्स की उम्दा पारी नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025