NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे
    खेलकूद

    IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे

    IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 21, 2022, 04:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे
    रोहित शर्मा

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) अपने 2022 सीजन की शुरुआत 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। इस बड़े मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। बता दें रोहित IPL में शतक और हैट्रिक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। इस बीच IPL में रोहित के दिलचस्प रिकार्ड्स और करियर पर एक नजर डालते हैं।

    IPL में तीसरे सर्वाधिक रन वाले खिलाड़ी हैं रोहित

    रोहित ने अपने IPL करियर के 213 मैचों में 31.17 की औसत के साथ 5,611 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 109* के सर्वोच्च स्कोर के साथ एक शतक और 40 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 29.30 की औसत से 381 रन बनाए थे। वह लीग में इस समय सिर्फ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बता दें उनसे आगे इस सूची में विराट कोहली (6,283) और शिखर धवन (5,784) हैं।

    IPL में शतक और हैट्रिक लगाने का कारनामा कर चुके हैं रोहित

    बल्ले से कई कीर्तिमान हासिल करने वाले रोहित ने गेंदबाजी में कमाल किया है। उन्होंने IPL 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए अपनी मौजूदा टीम MI के खिलाफ हैट्रिक ली थी। रोहित ने इस दौरान अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जेपी डुमिनी को आउट किया था। उन्होंने अब तक लीग में एक शतक लगाया है। रोहित IPL में हैट्रिक और शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

    IPL के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित

    रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार IPL का खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में MI ने रिकॉर्ड पांच बार साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। रोहित ने अब तक 129 मैचों में MI की कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 77 मैचों में जीत मिली है। दूसरी तरफ उनकी अगुवाई में 51 मैचों में MI की टीम को हार मिली है।

    MI से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित

    रोहित पिछले एक दशक से अधिक समय से MI टीम का हिस्सा हैं और अब तक 168 मैच खेल चुके हैं। इस लम्बे अंतराल में उन्होंने 31.27 की औसत से 4,441 रन बनाए हैं। उनके बाद कीरोन पोलार्ड MI के दूसरे सबसे ज्यादा रन (3,268) बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित MI की ओर से 4,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वह MI की ओर से अब तक सर्वाधिक 32 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    रोहित की अन्य उपलब्धियां

    रोहित (40) इस समय विराट कोहली (42) और शिखर धवन (44) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनको अब तक 18 IPL मैचों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार मिला है। उनसे ज्यादा बार यह पुरस्कार एबी डिविलियर्स (25) और क्रिस गेल (22) को मिला है। रोहित ने अब तक 213 मैच खेले हैं और धोनी (220) के बाद संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    IPL रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    'द रोमांटिक्स' का इन तीन शहरों में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, जानिए कब रिलीज होगी नेटफ्लिक्स
    भूकंंप की वजह से तुर्की अपनी जगह से 6 मीटर खिसका- विशेषज्ञ तुर्की
    ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स ट्विटर
    ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन यूजर्स कर सकेंगे अब और लंबे ट्वीट, बढ़ाई गई अक्षरों की सीमा ट्विटर

    रोहित शर्मा

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? नाथन लियोन
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नागपुर टेस्ट के लिए बिके लगभग 40,000 टिकट, रोहित शर्मा ने जताई खुशी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार भिड़ंत भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा आपसी मुकाबला  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    आरोन फिंच की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान  आरोन फिंच
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: पहला टेस्ट हुआ ड्रॉ, मैच में बने ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    केएल राहुल पर कपिल देव बोले- उपकप्तान का मतलब टीम में जगह पक्की नहीं केएल राहुल

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होंगी सबकी नजरें विजय हजारे ट्रॉफी
    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन शीर्ष गेंदबाजों पर होंगी सबकी निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे रोहित शर्मा

    क्रिकेट के आंकड़े

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन? केएल राहुल
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अश्विन और जडेजा के खिलाफ कैसा रहा है मार्नस लाबुशेन का प्रदर्शन? मार्नस लाबुशेन
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वार्नर का प्रदर्शन? डेविड वार्नर
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन? स्टीव स्मिथ

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023