
IPL: सबसे कम मैचों में 100 विकेट हासिल करने वाले भारतीय स्पिनर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 100 विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि होता है।
इस लीग में अब तक 25 से ज्यादा गेंदबाज विकेटों का शतक लगा चुके हैं और कई गेंदबाज इस आंकड़े को छूने के करीब हैं।
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कुलदीप यादव ने भी अपने 100 IPL विकेट पूरे किए।
इस बीच IPL में सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनरों के बारे में जानते हैं।
#1
अमित मिश्रा (83 मैच)
अमित मिश्रा ने 83 मैचों में अपने 100 IPL विकेट पूरे किए थे। उन्होंने IPL 2014 में SRH की ओर से खेलते हुए DC के खिलाफ मैच के दौरान ये आंकड़ा छूआ था।
उन्होंने अपने IPL करियर में 162 मैच खेले, जिसमें 23.82 की औसत और 7.37 की इकॉनमी रेट के साथ 174 विकेट लिए थे।
दिलचस्प रूप से मिश्रा IPL इतिहास में सर्वाधिक तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।
#2
वरुण चक्रवर्ती (83 मैच)
वरुण चक्रवर्ती ने IPL 2025 के दौरान ही अपने 100 विकेट पूरे किए थे।
KKR का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी।
वह 2019 से IPL में हिस्सा ले रहे हैं।
पिछले कुछ समय में चक्रवर्ती ने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। यही कारण है कि वह वनडे और टी-20 क्रिकेट प्रारूप में भारतीय टीम की योजनाओं में फिर से वापस लौटे हैं।
#3
युजवेंद्र चहल (84 मैच)
IPL इतिहास में सबसे सफल स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 84 मैचों में अपने 100 विकेट पूरे किए थे। उन्होंने IPL 2019 में RCB की ओर से खेलते हुए SRH के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी।
उस सीजन में SRH से खेलने वाले युसूफ पठान उनका 100वां शिकार बने थे।
बता दें कि चहल IPL के इतिहास में 200 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले विश्व के पहले गेंदबाज हैं।
#4
कुलदीप यादव (97 मैच)
IPL 2025 में कुलदीप ने DC की ओर से खेलते हुए अपने 100 विकेट पूरे किए।
उन्होंने MI के रयान रिकेल्टन को आउट करते हुए ये उपलब्धि हासिल की।
इस चाइनामैन गेंदबाज ने 97 मैचों में अपने विकेटों का शतक पूरा किया था।
वह IPL के इतिहास में विकेटों का शतक लगाने वाले विश्व के कुल 29वें गेंदबाज बने हैं।
बता दें कि कुलदीप 2016 से IPL में खेल रहे हैं।