IPL: केएल राहुल का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से राजीव गांधी स्टेडियम में 21 अप्रैल को होगा। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC ने अब 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और 2 में हार झेली है। DC की टीम अपने प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस बीच राहुल के SRH के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
SRH के खिलाफ राहुल का प्रदर्शन
IPL में कई टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके राहुल SRH के खिलाफ 500 रन पूरे करने के करीब हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 15 मैचों में 34.42 की औसत से 482 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 121.71 की रही है। राहुल ने SRH के खिलाफ अब तक इस लीग में 12 छक्के और 44 चौके भी जड़े हैं। ऐसे में उनके फिर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
2026
IPL 2026 में राहुल का प्रदर्शन
IPL 2026 में इस खिलाड़ी ने 5 मैच की 5 पारियों में 33.60 की औसत और 168 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। राजीव गांधी स्टेडियम में राहुल ने 11 मैचों में 33.37 की औसत और 121.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 267 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 79 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 अर्धशतक लगाए।
करियर
ऐसा है राहुल का IPL करियर
राहुल ने अपना पहला मुकाबला 2013 में खेला था। उन्होंने अब तक 150 मुकाबले खेले हैं और इसकी 141 पारियों में 45.68 की औसत और 136.84 की स्ट्राइक रेट से 5,390 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 42 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 132* रन रहा है। वह 3 टीमों से शतक लगाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं।