
IPL: रोहित शर्मा द्वारा SRH के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारियां
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में बीते बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हराया।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने अर्धशतक (70) लगाया।
यह SRH के खिलाफ उनके बल्ले से निकलने वाली तीसरी अर्धशतकीय पारी रही।
आइए उनके इस टीम के विरुद्ध अर्धशतकों के बारे में जानते हैं।
#1
MI बनाम SRH (IPL 2017)
रोहित ने SRH के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक 2017 में बनाया था। तब उन्होंने हैदराबाद में 45 गेंदों पर 67 रन बनाए थे, और उनकी स्ट्राइक रेट 148.88 थी।
MI के 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद रोहित ने 2 अहम साझेदारियां करके जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
उनकी पारी की बदौलत MI ने 138/7 का स्कोर बनाया था। खास बात यह है कि उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
#2
MI बनाम SRH (IPL 2023)
SRH के खिलाफ रोहित का दूसरा अर्धशतक IPL 2023 में आया था। तब उन्होंने 37 गेंदों पर 151.35 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए थे।
वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में 201 रनों का पीछा करते हुए रोहित ने अपनी पारी में 1 छक्का और 8 चौके लगाए थे।
उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने शतक (100*) लगाया और MI को 8 विकेट से जीत मिली थी।
#3
MI बनाम SRH (IPL 2025)
रोहित ने SRH के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
वह 46 गेंदों में 70 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए।
इस बीच रोहित ने टी-20 क्रिकेट में भी अपने 12,000 रन पूरे किये। वह विराट कोहली के बाद टी-20 क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।
आंकड़े
SRH के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन
रोहित ने वैसे तो लीग की सभी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन SRH के खिलाफ उनके आंकड़े औसत ही रहे हैं।
उन्होंने इस टीम के खिलाफ अपने करियर में 25 मैच खेले हैं, जिसमें वह 24.32 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 535 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान वह 3 अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं।
वह इस टीम के खिलाफ 25 छक्के भी लगा चुके हैं।