 
                                                                                IPL: पिछले 5 सीजन में सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी रेट वाले गेंदबाज
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया। फाइनल मैच में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराते हुए अपना पहला खिताब जीता। टी-20 क्रिकेट में जहां बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी की तो दूसरी तरफ कुछ गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी से सबका दिल जीता। इस बीच पिछले 5 सीजन में सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी रेट (कम से कम 250 गेंद) वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
जसप्रीत बुमराह (इकॉनमी रेट- 6.67, IPL 2025)
MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस बार 12 मैच खेले, जिसमें 17.55 की औसत के साथ कुल 18 विकेट लिए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा। इस सीजन में उनकी इकॉनमी रेट 7 से कम (6.67) रही। यह अब IPL के इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे किफायती इकॉनमी रेट है। उन्होंने नई गेंद के साथ-साथ पुरानी गेंद से भी कमाल किया।
#2
जसप्रीत बुमराह (इकॉनमी रेट- 6.48, IPL 2024)
बुमराह IPL के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह IPL 2024 में सबसे किफायती गेंदबाज रहे थे। उस सीजन में MI के इस दिग्गज ने 13 पारियों में 16.80 की औसत और 6.48 की इकॉनमी रेट के साथ 20 विकेट लिए थे। उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल लिया था। वह IPL 2024 में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
#3
अक्षर पटेल (इकॉनमी रेट-7.19, IPL 2023)
IPL 2023 में अक्षर पटेल ने DC की ओर से किफायती गेंदबाजी की थी। उन्होंने 13 पारियों में 30.72 की औसत के साथ 11 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 7.19 की रही थी। हालांकि, उस सीजन में DC ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। लीग स्टेज के बाद DC ने 14 में से अपने 5 मैच जीते और अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी।
#4
सुनील नरेन (इकॉनमी रेट-5.57, IPL 2022)
सुनील नरेन IPL इतिहास के सबसे सफल विदेशी स्पिनर हैं। उन्होंने 2022 में 14 पारियों में 34.66 की औसत और 5.57 की इकॉनमी रेट के साथ 9 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने 21 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे। वह IPL के सभी सीजन में अब तक KKR की ओर से खेले हैं। IPL 2025 में भी वह KKR से ही खेले थे।
#5
सुनील नरेन (इकॉनमी रेट-6.44, IPL 2021)
IPL 2021 में नरेन ने 14 मैच खेले थे, जिसमें 22.56 की औसत के साथ 16 विकेट लिए थे। उन्होंने 1 मैच में 4 विकेट भी अपने नाम किए थे। उस सीजन में नरेन की इकॉनमी रेट 6.44 रही थी। उस सीजन में KKR की टीम उपविजेता रही थी। फाइनल मुकाबले में CSK ने KKR को 27 रन से हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।