LOADING...
IPL के एक संस्करण में DC के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
संजू सैमसन इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL के एक संस्करण में DC के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

May 06, 2026
04:10 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ कई बल्लेबाजों ने एक ही संस्करण में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रनों का अंबार लगाया है। इन खिलाड़ियों ने अपनी शानदार पारियों से न सिर्फ अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज कराया। ऐसे में आइए उन बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने एक ही संस्करण में DC के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाकर खास उपलब्धि अपने नाम की है।

#1

संजू सैमसन (202 रन, IPL 2026)

सूची में पहले स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन आ गए हैं। उन्होंने IPL 2026 में DC के खिलाफ 2 मैचों में 202 रन बनाए हैं। वह एक संस्करण में इस टीम के खिलाफ 200 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। पहले मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 56 गेंदों में 115 रन निकले थे। दूसरे मैच में उन्होंने 52 गेंदों में 87 रन बनाए। दोनों मैच में CSK को जीत मिली।

#2

ईशान किशन (188 रन, IPL 2020) 

दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व बल्लेबाज ईशान किशन हैं। IPL 2020 में DC के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 4 मुकाबलों में 188 रन बनाए थे। पहले मैच में उन्होंने 15 गेंदों में 28 रन की पारी खेली थी। दूसरे मैच में 47 गेंदों का सामना कर 72 रन जड़ दिए थे। दोनों टीमों के बीच क्वालीफायर-1 और फाइनल भी हुआ था। इन दोनों मैच में उनके बल्ले से 55 और 33 रन निकले थे।

Advertisement

#3

मयंक अग्रवाल (168 रन, IPL 2021) 

IPL 2021 में मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम के कप्तान थे। उस संस्करण उन्होंने DC के खिलाफ 2 मैचों में 168 रन बनाए थे। पहले मैच में उन्होंने 36 गेंदों में 69 रन की पारी खेली थी। हालांकि, उस मैच में उनकी टीम को हार मिली थी। दूसरे मैच में उन्होंने 58 गेंदों का सामना किया था और 99 रन पर नाबाद रहे थे। उनकी कप्तानी पारी के दम पर टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी।

Advertisement

#4

विराट कोहली (164 रन, IPL 2013) 

चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए IPL 2013 में DC के खिलाफ 164 रन बनाए थे। पहले मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 50 गेंदों में 65 रन निकले थे। RCB ने सुपर ओवर में वह मैच जीता था। दोनों टीमों के बीच हुए दूसरे मैच में कोहली ने 58 गेंदों में 99 रन की पारी खेली थी। उस मैच को RCB ने 4 रन से अपने नाम किया था।

Advertisement