LOADING...
IPL: प्लेऑफ मैचों में 250+ की स्ट्राइक रेट से 50+ रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज
पाटीदार ने क्वालीफायर में खेली उम्दा पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: प्लेऑफ मैचों में 250+ की स्ट्राइक रेट से 50+ रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज

May 27, 2026
05:38 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को फाइनल में पहुंचाने में कप्तान रजत पाटीदार की अहम भूमिका रही। उन्होंने क्वालीफायर-1 मैच में नाबाद 93 रन की पारी खेली। उनकी बदौलत RCB ने 254/5 का बड़ा स्कोर बनाया और GT की टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। इस बीच प्लेऑफ मैच में 250+ की स्ट्राइक रेट से 50+ रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

सुरेश रैना (स्ट्राइक रेट- 348 बनाम PBKS, 2014)

IPL 2014 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) ने CSK को 24 रन से हराया था। उस मैच में PBKS ने पहले खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के शतक (122) की मदद से 226/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में CSK से सुरेश रैना ने 25 गेंदों में 348 की स्ट्राइक रेट के साथ 87 रन बनाए थे। वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए और CSK की टीम 202/7 का स्कोर ही बना सकी थी।

#2 

रजत पाटीदार (स्ट्राइक रेट- 282 बनाम GT, 2026)

धर्मशाला स्टेडियम में पाटीदार ने GT के खिलाफ 281.82 की स्ट्राइक रेट के साथ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए पाटीदार ने अपनी पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए। उनकी इस पारी ने GT को जीत से दूर कर दिया। पाटीदार की बदौलत RCB ने लगातार दूसरे सीजन के फाइनल में जगह बनाई। बता दें कि पाटीदार की ही कप्तानी में RCB ने 2025 में खिताब जीता था।

Advertisement

#3 

महेंद्र सिंह धोनी (स्ट्राइक रेट- 255, बनाम MI, 2012)

IPL 2012 के एलिमिनेटर में CSK ने MI को 38 रन से हराया था। उस मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187/5 का स्कोर बनाया था, जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 20 गेंदों में 255 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 51 रन बनाए थे। अपनी पारी में धोनी ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए MI की टीम 149/9 का स्कोर ही बना सकी थी।

Advertisement