Page Loader
IPL 2025 नीलामी: ग्लेन फिलिप्स को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा
ग्लेन फिलिप्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: ग्लेन फिलिप्स को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा

Nov 25, 2024
09:34 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स को 2 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस (GT) ने खरीदा है। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इस खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया था। IPL 2024 में फिलिप्स एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

करियर

कैसा रहा फिलिप्स का IPL करियर?

फिलिप्स SRH के अलावा राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 8 मैच खेले हैं और इसकी 8 पारियों में 118.18 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 65 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 विकेट भी है। टी-20 क्रिकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 253 मैचों की 236 पारियों में 140.58 की स्ट्राइक रेट से 6,471 रन बनाए हैं। उनके नाम 23 विकेट है। IPL 2025 में फिलिप्स अपनी प्रतिभा के अनरूप प्रदर्शन करना चाहेंगे।

टीम

GT ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले GT ने राशिद खान को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ GT ने शुभमन गिल (16.5 करोड़ रुपये), साई सुदर्शन (8.5 करोड़ रुपये), राहुल तेवतिया (4 करोड़ रुपये) और शाहरुख खान (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। गिल टीम के कप्तान बने रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने डेविड मिलर के रूप में बड़े खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था। आशीष नेहरा भी टीम के कोच बने रहेंगे।