Page Loader
IPL 2025 नीलामी: अब्दुल समद को किस टीम ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा?
अब्दुल समद हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: अब्दुल समद को किस टीम ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा?

Nov 24, 2024
10:20 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में युवा भारतीय खिलाड़ी अब्दुल समद को 4.20 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने खरीदा है। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये तय किया हुआ था। IPL 2024 में यह खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम हिस्सा था। हालांकि, समद को IPL 2025 के लिए SRH ने रिटेन नहीं किया था। समद आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।

करियर

कैसा रहा है समद का करियर?

जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज समद ने 2020 में अपना IPL डेब्यू किया था। अब तक यह खिलाड़ी IPL में 50 मैच खेल चूका है और 146 की स्ट्राइक रेट से 577 रन चूका है। हालांकि, उनके बल्ले से 1 भी अर्धशतक नहीं निकला। समद थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर लेते हैं और IPL में 2 विकेट ले चुके हैं। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी में 84 मैचों की 12 पारियों में लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 944 रन बनाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

लखनऊ के लिए खेलेंगे समद