Page Loader
IPL 2023 नीलामी: शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा
शिवम मावी 2018 से लेकर 2022 तक KKR की ओर से IPL खेले हैं (तस्वीर: ट्विटर/@KKRiders)

IPL 2023 नीलामी: शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा

Dec 23, 2022
05:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए कोच्चि में हुई नीलामी में शिवम मावी को गुजरात टाइटंस (GT) ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आखिरी बार लीग में 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। IPL 2022 के लिए हुई नीलामी में उन्हें KKR ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे 2018 से लेकर अब तक KKR से ही जुड़े रहे हैं।

IPL करियर

शिवम का IPL करियर और पिछला सीजन

शिवम ने अपने IPL करियर में अब तक 32 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.71 की इकॉनमी रेट से 30 विकेट लिए हैं। IPL में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 है, जो 2021 सीजन में आया था। अपने पिछले IPL सीजन (2022) में उन्होंने छह मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 10.32 की इकॉनमी रेट के साथ पांच विकेट लिए थे। 24 साल के शिवम का सबसे सफल IPL सीजन 2021 था, तब उन्होंने नौ मैचों में 11 विकेट लिए थे।