Page Loader
IPL 2023 नीलामी: राइली रूसो को दिल्ली कैपिटल्स ने 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा
राइली रूसो ने अपने IPL करियर में पांच मैच खेले हैं (तस्वीर: ट्विटर/@SomersetCCC)

IPL 2023 नीलामी: राइली रूसो को दिल्ली कैपिटल्स ने 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा

Dec 23, 2022
08:20 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए कोच्चि में हुई नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 4.60 रुपये में खरीदा है। पहले दौर में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था। वह आखिरी बार इस लीग में साल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। रूसो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेविड मिलर के बाद दो शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे बल्लेबाज हैं।

IPL करियर

ऐसा रहा ही रूसो का IPL करियर

रूसो ने अपने IPL करियर में अब तक केवल पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 103.92 की स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए हैं। 32 साल के रूसो ने 2014 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, लेकिन फिर कोलपैक डील साइन करने के कारण वह लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीकी टीम से बाहर रहे थे। रूसो ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 26 मैचों में 36.79 की औसत और 156.03 की स्ट्राइक रेट से 699 रन बनाए हैं।