NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में बल्लेबाजी के कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर एक नजर
    अगली खबर
    IPL इतिहास में बल्लेबाजी के कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर एक नजर
    विराट कोहली ने बनाए हैं एक फ्रेंचाइजी के लिए सर्वाधिक रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास में बल्लेबाजी के कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर एक नजर

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 21, 2024
    08:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत 22 मार्च को हो गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मैच से हो जाएगी।

    लीग के पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) के शुभमन गिल ने सर्वाधिक 890 रन बनाए थे। आगामी सीजन में भी कुछ बल्लेबाज कमाल कर सकते हैं।

    इस बीच IPL में बल्लेबाजों द्वारा बनाए कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    रन 

    एक फ्रेंचाइजी के लिए सर्वाधिक रन 

    2023 में विराट कोहली ने IPL में 7,000 रन का आंकड़ा पार किया था और वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

    दिलचस्प बात यह है कि कोहली के पास किसी फ्रेंचाइजी (RCB) के लिए सबसे ज्यादा IPL रन भी हैं।

    उन्होंने 2008 से लेकर अब तक सभी 16 सीजन में RCB का प्रतिनिधित्व किया है। वह सभी सीजन में एक फ्रेंचाइजी से खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी बने हुए हैं।

    शतक

    RCB की ओर से लगे हैं IPL में सर्वाधिक शतक 

    RCB की टीम से एक से बढ़कर एक बल्लेबाज ने खेला है और यही कारण है कि उनकी टीम द्वारा सबसे अधिक शतक (17) लगे हैं।

    उनके बाद पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) हैं। बता दें कि RCB से 7 शतक अकेले ही कोहली ने बनाए हैं, जो टूर्नामेंट में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है।

    क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स क्रमशः 5 और 2 शतक RCB की ओर से लगा चुके हैं।

    सर्वोच्च पारी

    शेन वॉटसन ने खेली है IPL फाइनल में सर्वोच्च पारी 

    IPL फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड शेन वॉटसन के नाम पर है। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने IPL 2018 के फाइनल में 117 रन बनाए थे और उनके टीम CSK ने खिताब पर कब्जा जमाया था।

    इससे पहले 2014 में रिद्धिमान साहा किसी IPL फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

    उनके नाबाद 115 रनों की बदौलत PBKS ने KKR के खिलाफ 199 रन बनाए। हालांकि, इसके बावजूद PBKS वो मैच हारा था।

    साहा

    रिद्धिमान साहा के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड 

    साहा ने IPL 2023 के फाइनल में अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रचा था। उन्होंने 39 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिससे GT ने CSK के खिलाफ 214/4 का स्कोर बनाया था।

    38 साल और 217 दिन की उम्र में साहा IPL फाइनल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने वॉटसन का रिकॉर्ड तोड़ा था।

    साहा IPL फाइनल में 2 टीमों के लिए 50+ स्कोर करने वाले भी पहले खिलाड़ी बने थे।

    जानकारी

    धोनी ने बनाए हैं 20वें ओवर में कुल 500 से अधिक रन 

    महेंद्र सिंह धोनी IPL में 20वें ओवर में 500 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने हुए हैं। उनके नाम पारी के आखिरी ओवर में 242.74 की औसत से 715 रन हैं, जिसमें 59 छक्के शामिल हैं।

    ऑरेंज कैप

    वार्नर ने जीती है सर्वाधिक बार ऑरेंज कैप 

    डेविड वार्नर 3 बार ऑरेंज कैप हासिल करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2015 (562 रन), 2017 (641 रन) और 2019 (692 रन) में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सीजन खत्म किया था।

    इसके अलावा वार्नर ने 2016 में 848 रन बनाए लेकिन ऑरेंज कैप की दौड़ में कोहली से पिछड़ गए थे, जिन्होंने रिकॉर्ड 973 रन बनाए थे।

    वार्नर के अलावा गेल ने एक से अधिक बार ऑरेंज कैप (2011 और 2012) जीती है।

    जानकारी

    स्ट्राइक रेट में रसेल ने किया है कमाल

    अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर आंद्रे रसेल ने 2019 के सीजन को 204.80 की स्ट्राइक रेट के साथ समाप्त किया था। रसेल एक IPL सीजन की समाप्ति तक 200 से अधिक का स्ट्राइक रेट रखने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

    अन्य रिकॉर्ड्स

    बल्लेबाजी के कुछ अन्य रिकॉर्ड्स पर एक नजर 

    रसेल IPL में 170 से अधिक के स्ट्राइक रेट (174.00) वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    गेल (36 बनाम कोच्चि टस्कर्स केरला, 2011) और रविंद्र जड़ेजा (36 बनाम RCB, 2021) IPL मैच में एक ओवर में संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    गेल किसी एक मैच में 15 से अधिक छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

    वेस्टइंडीज के इस पूर्व दिग्गज ने IPL 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड 17 छक्के लगाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    IPL रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 में ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं ग्लेन मैक्सवेल ग्लेन मैक्सवेल
    IPL 2023: क्या है लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024 में जसप्रीत बुमराह बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स जसप्रीत बुमराह
    IPL 2024: क्या है कोलकाता नाइड राइडर्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024

    IPL 2024: शमर जोसेफ बने LSG टीम का हिस्सा, मार्क वुड की जगह मिला मौका इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL 2019 में बने अब तक के बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: लगातार 6 मुकाबले हारी RCB, जानें सितारों से सजी टीम के कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    2008 से 2020 तक, IPL के हर सीजन में खेले हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: क्या है गुजरात टाइटंस की ताकत और कमजोरी? जानिए विश्लेषण  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024 के शुरुआती चरण और बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे से बाहर हुए दिलशान मदुशंका श्रीलंका क्रिकेट टीम
    PSL 2024: इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा फाइनल मुकाबला, जानिए सभी अहम बातें पाकिस्तान सुपर लीग
    IPL 2024 में फाफ डु प्लेसिस बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स फाफ डु प्लेसिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025