IPL 2027: जहीर खान बने चेन्नई सुपरकिंग्स के नए मुख्य कोच, लेंगे फ्लेमिंग की जगह
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी 2027 सीजन से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा फैसला लिया है। CSK ने भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह पूर्व कोच न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे। इस फैसले की जानकारी CSK प्रबंधन ने सोमवार शाम को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की है।
स्वागत
CSK ने सोशल मीडिया पर किया जहीर का स्वागत
CSK ने एक्स पर लिखा, 'बाएं हाथ के गेंदबाज ने कमान संभाल ली है! चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच के रूप में जहीर खान का स्वागत है।'
बता दें कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग ने IPL 2026 के बाद CSK से अलग होने का निर्णय किया था।
वह साल 2009 से 2026 तक लगातार CSK के मुख्य कोच रहे और फ्रेंचाइजी को लीग की बड़ी और सफल टीम बनाने में उनकी मुख्य भूमिका रही।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें CSK की पोस्ट
Left Arm “Taking” Over! 💫🦁
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 21, 2026
Welcoming Zaheer Khan as the Head Coach of Chennai Super Kings!#WhistlePodu #Yellove 🦁💛
बयान
जहीर ने नई जिम्मेदारी पर क्या दिया बयान?
वनडे विश्व कप 2011 के विजेता जहीर ने CSK के साथ जुड़ने पर कहा, "IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। एक क्रिकेटर के रूप में, मैंने मैदान पर CSK का सामना किया है और इन मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया है। चेपॉक का माहौल इसे और खास बनाता है।"
उन्होंने कहा, "Iमैं इतनी समृद्ध विरासत वाली फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।"
खुशी
जहीर को अपने परिवार में शामिल करने के लिए उत्सुक- विश्वनाथन
CSK के प्रबंध निदेशक केएस विश्वनाथन ने कहा, "जहीर एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और वर्षों से कई युवा क्रिकेटरों, विशेषकर तेज गेंदबाजों के मार्गदर्शक रहे हैं। एक खिलाड़ी के रूप में जहीर 2000 के दशक में भारत की सफलता के प्रमुख कारणों में से एक थे।"
उन्हाेंने आगे कहा, "जहीर क्रिकेट की बेहतरीन समझ रखने वाले व्यक्ति हैं और हम उन्हें अपने परिवार में शामिल करने के लिए उत्सुक हैं।"
अनुभव
कैसा रहा है जहीर का IPL और कोचिंग अनुभव?
जहीर ने मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए कुल 100 IPL मैच खेले हैं, जिसमें 7.59 की इकोनॉमी से 102 विकेट चटकाने में सफल रहे।
वह 2019 में MI के 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस' बने और बाद में उनके ग्लोबल डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा रहे।
इसके अलावा वह MI 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटॉर भी रह चुके हैं, जिसके बाद अब वह CSK के खेमे में शामिल हुए हैं।