IPL 2027: क्या रोहित शर्मा की मंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में होगी वापसी?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में शामिल मुंबई इंडियंस (MI) आगामी संस्करण में नए कप्तान के साथ उतरेगी। TOI के मुताबिक, रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर वापसी कर सकते हैं और तिलक वर्मा उपकप्तान बनाए जा सकते हैं। यह बात हार्दिक पांड्या को दूसरी फ्रैंचाइज में ट्रेड किए जाने की खबरों के बीच आई है। रोहित के कप्तान बनने पर वह पिछले 2 सीजन की तरह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेल पाएंगे।
बदलाव
MI के कोचिंग स्टाफ में भी हुआ बड़ा बदलाव
MI ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बड़े बदलाव की घोषणा की है, जिसमें किरोन पोलार्ड नए मुख्य कोच होंगे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है, जबकि भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप फील्डिंग कोच होंगे।
टी दिलीप और नए सपोर्ट स्टाफ के दूसरे सदस्यों के रोहित के साथ अच्छे रिश्ते हैं, जिससे IPL 2027 में उनकी कप्तानी में वापसी की अटकलें और बढ़ गई हैं।
नियुक्ति
MI के कोचिंग स्टाफ में अन्य नियुक्तियां
उथप्पा और दिलीप के साथ MI ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन को गेंदबाजी कोच और धवल कुलकर्णी को सहायक गेंदबाजी कोच के रूप में भी शामिल किया है।
कुलकर्णी की भूमिका पूरे साल रहेगी, जिसका मकसद खिलाड़ियों के विकास और फ्रेंचाइजी के प्रतिभा समूह को मजबूत करना होगा।
इन नियुक्तियों को MI की 2026 में 9वें स्थान पर रहने के बाद 6 साल के खिताब के सूखे को खत्म करने की रणनीति माना जा रहा है।
रणनीति
पोलार्ड के एजेंडे में रिटेंशन और नीलामी रणनीति है शामिल
नए कोचिंग स्टाफ का पहला काम IPL 2027 की नीलामी से पहले रिटेंशन प्रकिया को अंतिम रूप देना होगा। यह नीलामी इस बार 16 दिसंबर को गोवा में होनी है।
पोलार्ड और उनकी टीम को गहराई से चिंतन करते हुए अपनी नीलामी रणनीति भी बनानी होगी क्योंकि MI पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद फिर से धमाकेदार वापसी करना चाहती है।
बता दें कि फ्रेंचाइजी ने आखिरी बार 2020 में IPL ट्रॉफी अपने नाम की थी।
रिकॉर्ड
रोहित ने बतौर कप्तान MI के लिए जीते हैं 5 खिताब
रोहित ने MI को 5 बारी IPL फाइनल में पहुंचाया है और पांचों में जीत हासिल की है।
उन्होंने क्रमशः 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की थी।
MI को 3 IPL जीत फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को हराकर मिली हैं।
क्रिकइंफो के अनुसार, रोहित ने 158 IPL मैचों में MI का नेतृत्व किया है, जिसमें से 87 मैच जीते हैं और 67 हारे हैं। इसी तरह 4 मैच टाई भी हुए हैं।