Loading...
IPL 2027 ट्रेड: हार्दिक पांड्या के बदले PBKS से अर्शदीप को लेने पर सहमत हुई MI
IPL 2027 की नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप MI में शामिल हो गए हैं

IPL 2027 ट्रेड: हार्दिक पांड्या के बदले PBKS से अर्शदीप को लेने पर सहमत हुई MI

Nov 07, 2026
07:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की नीलामी से से ठीक पहले फ्रेंचाइजी टीमों के बीच रणनीतिक जोड़-तोड़ तेज हो गई है। इसी कड़ी में IPL इतिहास का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला ट्रेड देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस (MI) अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह पंजाब किंग्स (PBKS) के मुख्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लेने पर सहमत हो गई है। हालांकि, इस बड़े ट्रेड सौदे की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

सहमति

नीलामी से पहले दोनों टीमों में सहमति

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी टीमों ने इस महीने के अंत में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से पहले इस ट्रेड सौदे (अदला-बदली) पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।

पांड्या, जिन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी, अब PBKS के कोर ग्रुप को मजबूत करेंगे।

वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक बन चुके अर्शदीप MI के तेज गेंदबाजी आक्रमण की धार को तेज करेंगे।

जानकारी

अर्शदीप के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च करेगी MI

मीडिया रिपोर्ट्स और IPL रिटेंशन रिकॉर्ड्स के अनुसार, हार्दिक की IPL सैलरी 16.35 करोड़ रुपये प्रति सीजन है। इसी तरह अर्शदीप की सैलरी 18 करोड़ प्रति सीजन है। ऐसे में MI को अर्शदीप के लिए 2 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

ADVERTISEMENT

समीकरण

ट्रेड के पीछे के रणनीतिक समीकरण

क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार, यह ट्रेड दोनों ही टीमों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है।

PBKS को लंबे समय से एक ऐसे ऑलराउंडर जरूरत थी, जो कभी भी मैच का रुख मोड़ सके। हार्दिक के आने से उनकी यह कमी पूरी होगी।

इसी तरह MI को वानखेड़े स्टेडियम की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर जसप्रीत बुमराह का साथ निभाने के लिए एक बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जरूरत थी। अर्शदीप वह कमी पूरी करेंगे।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

MI के लिए कैसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन?

हार्दिक ने MI टीम के लिए अब तक 162 मैचों की 150 पारियों में 4 अर्धशतकों की मदद से 2,122 रन बनाए हैं। इसी तरह 95 पारियों में 71 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के लिए 21 पारियों में 11 विकेट और 30 पारियों में 6 अर्धशतकों से 833 रन बनाए हैं।

वह IPL में अब तक 162 मैचों में 10 अर्धशतकों से 2,955 रन और 116 पारियों में 82 विकेट चटका चुके हैं।

प्रदर्शन

PBKS के लिए कैसा रहा है अर्शदीप का प्रदर्शन?

अर्शदीप ने IPL में अब तक केवल PBKS का ही प्रतिनिधित्व किया है और काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने इस टीम के लिए अब तक कुल 96 मैच खेले हैं, जिसकी 95 पारियों में 28.30 की औसत और 9.19 की इकॉनमी रेट से 111 विकेट अपने नाम किए हैं।

इस दौरान वह 3 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट हॉल लेने भी सफल रहे हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 32 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।

ADVERTISEMENT