IPL 2027 ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में गए
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की नीलामी से से ठीक पहले फ्रेंचाइजी टीमों के बीच रणनीतिक जोड़-तोड़ तेज हो गई है। इसी कड़ी में IPL इतिहास का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला ट्रेड देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स (PBKS) की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि PBKS के मुख्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह MI का हिस्सा बन गए हैं। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।
सहमति
नीलामी से पहले दोनों टीमों में सहमति
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी टीमों ने इस महीने के अंत में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से पहले इस ट्रेड सौदे (अदला-बदली) पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।
पांड्या, जिन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी, अब PBKS के कोर ग्रुप को मजबूत करेंगे।
वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक बन चुके अर्शदीप MI के तेज गेंदबाजी आक्रमण की धार को तेज करेंगे।