Loading...
IPL 2027: अश्विन ने बताया, MI के बाद हार्दिक किस टीम की कर सकते हैं कप्तानी
हार्दिक पांड्या MI की टीम छोड़ सकते हैं (फाइल तस्वीर)

IPL 2027: अश्विन ने बताया, MI के बाद हार्दिक किस टीम की कर सकते हैं कप्तानी

Oct 29, 2026
04:32 pm

क्या है खबर?

मुंबई इंडियंस (MI) में हार्दिक पांड्या का दूसरा कार्यकाल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। कप्तानी के मोर्चे पर वह टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करा सके। वहीं, व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी वह लगातार रन बनाने और विकेट लेने में नाकाम रहे। ऐसी चर्चा है कि हार्दिक टीम से अलग होने पर विचार कर रहे हैं। इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने उन टीमों का अनुमान लगाया है, जिनसे हार्दिक जुड़ सकते हैं।

बयान

अश्विन ने क्या कहा? 

अश्विन ने यूट्यूब चैनल पर कहा, "KKR में काफी संभावनाएं हैं, क्योंकि हार्दिक वहां कप्तान बन सकते हैं। टीम उनके बदले वरुण चक्रवर्ती को दे सकती है, लेकिन अभिषेक नायर के रहते वरुण का टीम छोड़ना मुश्किल है। हर्षित राणा और रिंकू सिंह भी विकल्प होंगे। वहीं, RR से यशस्वी जायसवाल, सैम कर्रन और बृजेश शर्मा या तुषार देशपांडे का विकल्प हो सकता है। यशस्वी के साथ यश राज पूंजा या रवि बिश्नोई को भी शामिल किया जा सकता है।"

सलाह

अश्विन ने दी MI को ये सलाह 

अश्विन ने आगे कहा, "MI को एक भारतीय विकेटकीपर की अभी सख्त जरूरत है। इसके साथ टीम अपनी गेंदबाजी को भी मजबूत करना चाहेगी, जो पिछले कुछ वर्षों में बेहद खराब रही है। अजमतुल्लाह उमरजई के साथ पंजाब किंग्स (PBKS) की अदला-बदली में MI की दिलचस्पी हो सकती है। किसी का ध्यान गुजरात टाइटंस (GT) पर नहीं जा रहा है, लेकिन वह भी हार्दिक के बदले राशिद खान को देकर इस सौदे में शामिल हो सकती है।"

ADVERTISEMENT

दिग्गज

हार्दिक को लेकर अश्विन ने ये बड़ी बात भी कही 

अश्विन ने ये भी कहा कि मैंने सुना है कि हार्दिक को टीम में शामिल करने की दौड़ में 6 टीमें हैं।

हालांकि, मुझे ऐसा नहीं लगता क्योंकि LSG दौड़ में शामिल नहीं है। मुख्य रूप से CSK, KKR, RR, GT और PBKS इस दौड़ में हैं।

मुझे यह भी लगता है कि अगली टीम में हार्दिक के लिए कप्तानी जरूरी नहीं है। वह बस अपने लिए सही टीम में जाना चाहेंगे, क्योंकि वह MI से आगे बढ़ना चाहते हैं।

ADVERTISEMENT