IPL 2027: इंग्लैंड का यह पूर्व खिलाड़ी बन सकता है CSK का बल्लेबाजी कोच- रिपोर्ट
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर गैरेथ बैटी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच बन सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 49 वर्षीय बैटी टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। उनकी मुख्य कोच जहीर खान से भी अच्छी दोस्ती है। दोनों के बीच यह तालमेल वॉर्सेस्टरशायर के लिए साथ खेलने के दिनों से है। हालांकि, उनकी नियुक्ति को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अधिकारी
CSK ने क्या कहा?
CSK के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने से कहा, "हम उनसे बातचीत कर रहे हैं। बातचीत जारी है और अगले एक या 2 दिनों में आधिकारिक घोषणा हो सकती है।"
इंग्लैंड के लिए 9 टेस्ट, 10 वनडे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल चुके बैटी फिलहाल काउंटी चैंपियनशिप में सरे के मुख्य कोच हैं।
उनके मार्गदर्शन में सरे ने लगातार 3 बार चैंपियनशिप का खिताब जीता था। हालांकि, पिछले साल टीम दूसरे स्थान पर रही थी।
टीम
बैटी के कोच रहते हुए कई खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के लिए किया डेब्यू
सरे के साथ बैटी के कार्यकाल में कई खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में जगह मिली, जिनमें गस एटकिंसन, विल जैक्स, ओली पोप और जेमी स्मिथ शामिल हैं।
दूसरी ओर CSK का हाल के वर्षों में IPL में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
2023 में खिताब जीतने के बाद से टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है। 2025 में सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद फ्रेंचाइजी ने अपनी रणनीति पर फिर से विचार किया।