Loading...
IPL 2027: 13 करोड़ रुपये के इस स्टार खिलाड़ी पर CSK की नजर
लियाम लिविंगस्टोन CSK में जा सकते हैं (फाइल तस्वीर)

IPL 2027: 13 करोड़ रुपये के इस स्टार खिलाड़ी पर CSK की नजर

Nov 04, 2026
11:01 am

क्या है खबर?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को लेकर अन्य फ्रेंचाइजी दिलचस्पी दिखा रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने की संभावना तलाश रही है। SRH ने पिछले साल हुई नीलामी में उन्हें 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। एक अन्य फ्रेंचाइजी ने भी लिविंगस्टोन में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन फिलहाल बातचीत शुरुआती स्तर पर है। वहीं, SRH ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

प्रदर्शन

पिछले सत्र कुछ खास नहीं कर पाए थे लिविंगस्टोन

33 साल के लिविंगस्टोन के लिए पिछला सत्र निराशाजनक रहा था। उन्होंने पहले 2 मुकाबलों में सिर्फ 15 रन बनाए थे।

इसके बाद उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर सहित टीम की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर होना पड़ा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बाद रिलीज कर दिया था, जिसके बाद SRH ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था।

RCB ने पिछली बड़ी नीलामी में लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

स्पषट

SRH क्या लिविंगस्टोन को ट्रेड करेगी?

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लिविंगस्टोन के बदले SRH को किन खिलाड़ियों का प्रस्ताव दिया गया है और टीम इस अदला-बदली के लिए तैयार भी है या नहीं।

क्रिकबज के मुताबिक, CSK तेज गेंदबाज खलील अहमद को ट्रेड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

हालांकि, इस जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है। इसकी वजह यह है कि SRH ने हाल ही में खलील जैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन को भी अपने साथ जोड़ा है।

ADVERTISEMENT

सूत्र

SRH कर रही है एक और खिलाड़ी की मांग- सूत्र 

सूत्रों के मुताबिक, लिविंगस्टोन को लेकर CSK और SRH के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, इस संभावित ट्रेड में सिर्फ खलील का नाम ही शामिल नहीं है, बल्कि CSK के एक अन्य खिलाड़ी पर भी चर्चा हो रही है।

इस सौदे में केवल 2 टीमें नहीं, बल्कि कई फ्रेंचाइजी और उनके खिलाड़ी शामिल हैं।

फिलहाल किसी भी ट्रेड पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। यह सौदा हो भी सकता है या बंद भी हो सकता है।

ADVERTISEMENT

नजदीक

जल्द आएगा फैसला 

खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखने की अंतिम तारीख 17 नवंबर नजदीक आ रही है।

ऐसे में माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी जल्द ही इस संभावित ट्रेड को लेकर अपना फैसला कर सकती हैं और सौदे को अंतिम रूप दे सकती हैं।

हालांकि, अब तक किसी भी फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल इस ट्रेड को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

ADVERTISEMENT