IPL 2027 के लिए 16 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए खिलाड़ियों की छोटी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगी। एक दिन चलने वाली यह नीलामी उसी दिन होगी, जब बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। नीलामी से करीब एक महीने पहले 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी होगी। हाल ही में सभी टीमों को इस समयसीमा की जानकारी दे दी गई है।
सूची
अब तक 2 खिलाड़ियों की हुई है अदला-बदली
टीमों को नीलामी के लिए पंजीकृत खिलाड़ियों की सूची भेजी जाएगी, ताकि वे अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर सकें।
नीलामी से पहले वाले सप्ताह में खिलाड़ियों की अंतिम सूची और उनके सेट का क्रम भी जारी किया जाएगा।
IPL 2026 समाप्त होने के बाद से अब तक 2 खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। इसकी प्रक्रिया सीजन समाप्त होने के एक महीने बाद शुरू होती है।
यह नीलामी की तारीख से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है।
टीम
ये खिलाड़ी किए गए ट्रेड
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ ट्रेड किया था। इसके तहत LSG को कुलदीप यादव मिले थे।
DC ने टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ ट्रेड किया। इसके बदले उनको लेग स्पिनर जीशान अंसारी मिले।
अभी तक 2027 सीजन की तारीखों का अंतिम ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, 2024 में अगले 3 सत्रों का कार्यक्रम घोषित करते समय लीग ने 14 मार्च से 30 मई तक की अवधि तय की थी।
आखिरी
मौजूदा चक्र की आखिरी छोटी नीलामी
IPL के मौजूदा चक्र की यह आखिरी छोटी नीलामी होगी। 2028 सत्र से पहले बड़ी नीलामी आयोजित की जाएगी।
यह बड़ी नीलामी IPL के अगले मीडिया अधिकार चक्र की शुरुआत भी करेगी।
हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इसके लिए निविदा जारी नहीं की है।
साल 2022 में IPL ने शीर्ष लीगों में अपनी जगह मजबूत की थी। उस समय लीग के मीडिया अधिकार 48,390.5 करोड़ रुपये में बिके थे।
भारत
3 साल बाद भारत में होगी नीलामी
IPL 2027 की नीलामी 3 साल बाद पहली बार भारत (गोवा) में आयोजित होने जा रही है।
इससे पहले भारत में नीलामी साल 2023 के संस्करण से पहले हुई थी। इसके बाद से नीलामी का आयोजन विदेशों में किया गया है।
साल 2024 की नीलामी दुबई में, 2025 की बड़ी नीलामी जेद्दा में और 2026 की छोटी नीलामी अबू धाबी में आयोजित की गई थी। कई टीमें लगातार खिलाड़ियों की अदला-बदली भी कर रही है।