LOADING...
IPL 2026: क्या RCB के खिलाफ मैच में खेलेंगे हार्दिक पांड्या?
LSG के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे पांड्या (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: क्या RCB के खिलाफ मैच में खेलेंगे हार्दिक पांड्या?

May 06, 2026
03:32 pm

क्या है खबर?

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे। अब MI को 10 मई को अपने अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से रायपुर में भिड़ना है। इस बीच खबर है कि पांड्या अपने अगले मैच के लिए MI के साथी खिलाड़ियों के साथ रायपुर नहीं गए। ऐसे में उनके अगले मैच में खेलने को लेकर संशय की स्थिति है।

रिपोर्ट 

पीठ की ऐंठन के चलते पिछला मैच नहीं खेले थे हार्दिक पांड्या 

क्रिकबज के मुताबिक, MI के खिलाड़ी रायपुर जाने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर नजर आए। हालांकि, पांड्या इस दल में मौजूद नहीं थी। ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि पांड्या मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे। वानखेड़े स्टेडियम में LSG के खिलाफ MI के पिछले मैच में पांड्या नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। सूर्यकुमार ने स्पष्ट किया था कि पांड्या पीठ की ऐंठन के चलते मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

आंकड़े 

खराब रहा है पांड्या का प्रदर्शन 

पिछले शनिवार (2 मई) को पांड्या CSK के खिलाफ मैच में खेले थे। उस मुकाबले में MI को 8 विकेट से शिकस्त मिली थी। चेपॉक में हुए मैच में उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी की और नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 18 रन बनाए थे। IPL 2026 में उन्होंने 8 मैचों में 146 रन बनाए हैं। उनकी गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही है। अपने 8 मैचों में उन्होंने सिर्फ 4 विकेट लिए हैं।

Advertisement