Loading...
IPL 2026: कौन है बृजेश शर्मा? जिन्होंने CSK के खिलाफ डेब्यू मुकाबले में की शानदार गेंदबाजी
बृजेश शर्मा ने अपने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: कौन है बृजेश शर्मा? जिन्होंने CSK के खिलाफ डेब्यू मुकाबले में की शानदार गेंदबाजी

Mar 30, 2026
09:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) सिर्फ 127 का स्कोर ही बना पाई। जेमी ओवरटन (43) को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया। इस मुकाबले में RR के लिए बृजेश शर्मा ने अपना डेब्यू किया और शानदार गेंदबाजी भी की। ऐसे में आइए उनके बारे में जानते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही बृजेश की गेंदबाजी? 

बृजेश ने 3 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 17 रन खर्च कर एक सफलता हासिल की। उनकी इकॉनमी रेट केवल 5.70 की रही।

उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर कार्तिक शर्मा (18) को अपना शिकार बनाया।

कार्तिक भी अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे थे और 15 गेंदों में 120 की स्ट्राइक रेट से 18 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 1 छक्का निकला।

RR के लिए जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

मजदूर

मजदूर के बेटे हैं बृजेश

बृजेश जम्मू-कश्मीर के डंडियाल क्षेत्र से आते हैं और उनका बचपन बेहद साधारण परिवार में बीता।

उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

आर्थिक तंगी के बावजूद बृजेश ने क्रिकेट का सपना नहीं छोड़ा और जम्मू-कश्मीर के लिए अंडर-19 और अंडर-25 स्तर पर खेला।

अपने खेल को और निखारने के लिए वह दिल्ली चले गए, जहां यूनिक स्पोर्ट्स क्लब में दीपक पूनिया की देखरेख में प्रशिक्षण लिया। यहां उनकी गेंदबाजी में काफी सुधार देखने को मिला।

ADVERTISEMENT

कौन

IPL 2026 की नीलामी में RR ने 30 लाख रुपये में खरीदा 

IPL 2026 की नीलामी में बृजेश को उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में RR ने खरीदा था।

साल 2025 के बंगाल प्रो टी-20 लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद ही सभी का ध्यान बृजेश की ओर गया था।

उन्होंने उस लीग में 7 मुकाबले खेले थे और 11 विकेट हासिल किए थे। इसी दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें RR ने मौका दिया।

27 साल के बृजेश कोई भी प्रथम श्रेणी या लिस्ट-A मुकाबला नहीं खेले हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

बंगाल टी-20 लीग में गेंदबाजी करते बृजेश

ADVERTISEMENT