LOADING...
ऐपल इस साल इन 15 डिवाइसों को करने वाली है लॉन्च
ऐपल इन 15 डिवाइसों को करने वाली है लॉन्च

ऐपल इस साल इन 15 डिवाइसों को करने वाली है लॉन्च

Mar 30, 2026
11:13 am

क्या है खबर?

ऐपल के डिवाइस खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह साल काफी खास रहने वाला है। टेक दिग्गज कंपनी इस साल अपने करीब 15 उत्पादों को लॉन्च करने की तैयारी में है। इन नए डिवाइस में स्मार्टफोन, घड़ी, टैबलेट, कंप्यूटर और स्मार्ट होम उपकरण शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने प्रोडक्ट में नई चिप, बेहतर डिजाइन और इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है, जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा अच्छा अनुभव मिल सके।

बदलाव

नए आईफोन में मिलेंगे बड़े बदलाव

इस साल ऐपल अपने नए आईफोन मॉडल भी पेश कर सकती है। आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स में नई A20 प्रो चिप और बेहतर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही, कंपनी फोल्ड होने वाला आईफोन भी ला सकती है, जिसमें बड़ी स्क्रीन और मल्टीटास्किंग की सुविधा होगी। इन बदलावों से यूजर्स को नया अनुभव मिलेगा और स्मार्टफोन इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा आसान और बेहतर हो सकता है।

अपग्रेड

वॉच, टैबलेट और मैक में अपग्रेड

ऐपल अपनी घड़ियों और टैबलेट में भी कई नए फीचर जोड़ सकती है। नई वॉच सीरीज में बेहतर चिप और टच ID जैसी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं आईपैड में तेज प्रोसेसर और बेहतर डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा, मैक कंप्यूटर में भी नई M5 और M6 सीरीज की चिप आ सकती है। इससे काम करने की गति तेज होगी और यूजर्स को बेहतर प्रदर्शन का अनुभव मिलेगा।

Advertisement

डिवाइस

सभी नए डिवाइस की पूरी सूची

इस साल लॉन्च होने वाले डिवाइस में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स, फोल्डेबल आईफोन, ऐपल वॉच सीरीज 12, ऐपल वॉच अल्ट्रा 4, आईपैड 12, आईपैड मिनी, मैक स्टूडियो, मैक मिनी, आईमैक, मैकबुक प्रो, ऐपल टीवी, होमपॉड मिनी, फुल साइज होमपॉड और स्मार्ट होम हब शामिल हैं। इन सभी प्रोडक्ट्स के जरिए कंपनी अपने इकोसिस्टम को और मजबूत करने और यूजर्स को बेहतर सुविधा देने की कोशिश कर रही है।

Advertisement