LOADING...
सैफ अली खान की 'हैवान' मलयालम फिल्म की होगी रीमेक? मोहनलाल से खास नाता
फिल्म 'हैवान' को लेकर लेखक रोहन शंकर ने किया बड़ा खुलासा

सैफ अली खान की 'हैवान' मलयालम फिल्म की होगी रीमेक? मोहनलाल से खास नाता

Mar 30, 2026
11:08 am

क्या है खबर?

अक्षय कुमार इस वक्त फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में है जो अप्रैल, 2026 में रिलीज हो रही है। दूसरी ओर सैफ अली खान के साथ उनकी फिल्म 'हैवान' भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह थ्रिलर फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन रिलीज तारीख का ऐलान होना बाकी है। इस बीच, 'हैवान' के लेखक रोहन शंकर ने फिल्म को लेकर अहम खुलासा किया है, जिसका कनेक्शन मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल से है।

फिल्म

इस मलायालम फिल्म पर आधारित होगी 'हैवान'

टाइम्स नाउ के मुताबिक, फिल्म 'हैवान', प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' पर आधारित है। उन्होंने जूम के साथ बातचीत में कहा, "'हैवान' फिल्म 'ओप्पम' पर आधारित है। 'ओप्पम ' प्रियदर्शन सर और मोहनलाल सर अभिनीत एक बड़ी सुपरहिट थ्रिलर फिल्म थी। यह 10 से 12 साल पहले बनी थी। 'दृश्यम' के बाद, यह मलयालम में आई। यह एक बहुत बड़ी हिट और एक बेहतरीन थ्रिलर है।" उन्होंने आगे बताया कि सैफ इस फिल्म में, मोहनलाल के अंधे किरदार को निभाएंगे।

रूपांतरण

हिंदी दर्शकों के लिए रूपांतरित हुई फिल्म

शंकर ने बताया कि 'हैवान' में अन्य 'शानदार' कलाकार भी हैं। इसे हिंदी दर्शकों के लिए रूपांतरित किया गया है। उन्होंने कहा, "यह धीमी गति वाली थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रहस्य और एक्शन भरपूर है। मैंने इससे पहले इस तरह की फिल्म नहीं बनाई थी; यह मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था।" IMDb के अनुसार, 'हैवान' एक दृष्टिहीन मार्शल आर्टिस्ट की कहानी है जो एक मनोरोगी हत्यारे से एक लड़की की सुरक्षा करता है। फिल्म में अक्षय विलेन बने हैं।

Advertisement