LOADING...
गैस की कमी के कारण रॉयल एनफील्ड के उत्पादन पर पड़ेगा असर, शेयरों में आई गिरावट
रॉयल एनफील्ड का उत्पादन प्रभावित हो सकता है

गैस की कमी के कारण रॉयल एनफील्ड के उत्पादन पर पड़ेगा असर, शेयरों में आई गिरावट

Mar 30, 2026
11:02 am

क्या है खबर?

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मौजूदा अमेरिका-ईरान युद्ध से उत्पन्न गैस आपूर्ति की संभावित कमी की स्थिति बनी रहने पर निकट भविष्य में रॉयल एनफील्ड का उत्पादन बाधित होने की संभावना जताई है। साथ ही कहा कि यूरोप, अमेरिका और थाईलैंड जैसे क्षेत्रों में निर्यात की संभावनाएं कम हुई हैं। इन स्थितियों के चलते सोमवार सुबह आइशर मोटर्स के शेयरों में 0.7 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि पिछले एक महीने में कीमत 13.5 फीसदी घटी है।

रेटिंग 

शेयरों की रेटिंग में किया बदलाव

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, आइशर मोटर्स की घरेलू मांग में तेजी बनी हुई है, खासकर 350cc सेगमेंट में मांग आपूर्ति से अधिक है। इसके विपरीत, GST में वृद्धि के बाद 350cc से बड़ी बाइक्स की मांग कमजोर थी, लेकिन कई उत्पाद लॉन्च के कारण अब इसमें सुधार हो रहा है। इस कारण ब्रोकरेज फर्म ने आइशर मोटर्स की रेटिंग को 'सेल' से अपग्रेड करके 'न्यूट्रल' कर दिया है और इसका प्राइस टारगेट 6,313 से बढ़ाकर 6,960 रुपये कर दिया है।

गिरावट 

उच्चतम स्तर से 17 फीसदी गिरे शेयर 

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण शेयर अपने उच्चतम स्तर से लगभग 17 फीसदी गिर गया है। अब वित्तीय वर्ष 2027 के अनुमानित मूल्य-से-आय अनुपात के 29.8 गुना और वित्तीय वर्ष 2028 के अनुमानित आय अनुपात के 26 गुना पर उचित मूल्य पर प्रतीत होता है। 40 विश्लेषकों में से 25 ने खरीदें की रेटिंग दी है और 11 ने 'होल्ड' की रेटिंग दी है और चार ने 'बेचें' की रेटिंग दी है।

Advertisement