IPL 2026: किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, उन्होंने इस पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह IPL के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 1,174 रन बनाए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (1,161 रन बनाम KKR) का रिकॉर्ड तोड़ा।
रन
CSK के खिलाफ ऐसे रहे हैं कोहली के आंकड़े
कोहली ने CSK के खिलाफ 36 मुकाबले खेले हैं और इसकी 35 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 37.87 की औसत और 128.30 की स्ट्राइक रेट से 1,174 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90* रन रहा है। कोहली के बाद CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (1,057) शिखर धवन ने बनाए हैं। कोहली ने CSK के बाद सबसे ज्यादा रन (1,159) पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ बनाए हैं।
KKR
रोहित के KKR के खिलाफ ऐसे हैं आंकड़े
रोहित IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने KKR के खिलाफ 36 मैचों में 40.03 की औसत और 131.18 के स्ट्राइक रेट से 1,161 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने कुल 108 चौके और 47 छक्के जड़े हैं। उन्होंने डेविड वार्नर को पीछे छोड़ा था, जिनके नाम KKR के खिलाफ 1,093 रन थे।