LOADING...
IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती KKR के लिए 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े 
वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी उपलब्धि हासिल की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती KKR के लिए 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े 

Apr 17, 2026
10:59 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले इस फ्रेंचाइजी के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने जोस बटलर (25) को आउट कर इस आंकड़े को छूआ। ऐसे में आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

ऐसी रही वरुण की गेंदबाजी 

वरुण ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 34 रन देकर 2 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 8.50 की रही। बटलर के अलावा इस खिलाड़ी ने वाशिंगटन सुंदर (13) को आउट किया। इस खिलाड़ी ने KKR के लिए अपना पहला मुकाबला 2020 में खेला था। उन्होंने इस लीग में अपना पहला मैच 2019 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेला था। उसके बाद वह KKR का हिस्सा बने थे। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी के 199 विकेट हो गए हैं।

विकेट

KKR के लिए इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं 100 से ज्यादा विकेट 

KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट सुनील नरेन ने लिए हैं। उन्होंने 194 मैच की 192 पारियों में 25.78 की औसत से 196 विकेट चटकाए हैं। आंद्रे रसेल ने 133 मैचों की 114 पारियों में 21.59 की औसत से 122 विकेट लिए थे। वरुण ने 87 मैच की 86 पारियों में 24.64 की औसत और 7.66 की इकॉनमी से 101 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया है।

Advertisement