LOADING...
IPL 2026: ट्रिस्टन स्टब्स ने RCB के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL 2026: ट्रिस्टन स्टब्स ने RCB के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Apr 18, 2026
07:58 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (60*) खेली। यह उनके IPL करियर का 5वां और RCB के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 41 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत DC की टीम 4 विकेट खोकर हासिल करने में सफल रही। इस पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

बल्लेबाजी

कैसी रही स्टब्स की पारी और साझेदारी?

DC को 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 रन पर तीसरा झटका लगा था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए स्टब्स ने केएल राहुल (87) के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन, कप्तान अक्षर पटेल (26) के साथ 47 रन और डेविड मिलर (22*) के साथ 45 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। स्टब्स 47 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के से 60 रन बनाकर नाबाद रहे।

करियर

कैसा रहा है स्टब्स का IPL करियर?

स्टब्स ने साल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 37 मैच की 35 पारियों में 46 की औसत और 156.35 की स्ट्राइक रेट से 874 रन बना चुके हैं। उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71 रन का रहा है। वह 4 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट भी चटका चुके हैं। इसके अलावा वह फील्डिंग करते हुए 21 कैच भी कर चुके हैं।

Advertisement