LOADING...
IPL 2026: 28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, पहले मैच का हुआ ऐलान
28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: 28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, पहले मैच का हुआ ऐलान

Mar 08, 2026
07:15 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल से ठीक पहले ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने यह पुष्टि की है। भले ही लीग के पहले मैच का ऐलान किया गया हो, लेकिन टूर्नामेंट का अब तक शेड्यूल सामने नहीं आया है। बता दें कि कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके चलते शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा होने में देरी हुई है।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

चिन्नास्वामी 

चिन्नास्वामी में खेले जाएंगे मैच 

चिन्नास्वामी स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। IPL 2026 का पहला मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके साथ-साथ बेंगलुरु का यह प्रतिष्ठित मैदान आगामी IPL सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के 5 मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं, चिन्नास्वामी स्टेडियम में लीग चरण के 5 मैचों के अलावा 2 प्लेऑफ मुकाबले भी खेले जाएंगे, जिसमें फाइनल भी शामिल है। यहां पर पिछले कुछ महीनों में कोई भी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ था।

Advertisement