LOADING...
IPL 2026: RCB बनाम LSG मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है टक्कर
विराट कोहली LSG के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे

IPL 2026: RCB बनाम LSG मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है टक्कर

Apr 14, 2026
07:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां चारों पारियों में 200 से अधिक रन बने हैं। RCB ने अब तक सिर्फ एक मैच हारा है, वहीं LSG गुजरात टाइटंस से मिली हार से उबरने की कोशिश में जुटी है। आइए इस मुकाबले में प्रमुख खिलाड़ियों के बीच होने वाली टक्कर पर नजर डालते हैं।

#1

विराट कोहली बनाम मोहम्मद शमी

भले ही मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ RCB के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा न रहा हो, लेकिन उनसे उसी जोश के साथ शुरुआत करने की उम्मीद है। उनका सामना LSG के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से होगा, जो बेहद सटीक गेंदबाजी कर रहे हैं। ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, शमी ने 12 टी-20 पारियों में कोहली को 5 बार आउट किया है। इस मुकाबले में कोहली ने 138.96 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं।

#2

ऋषभ पंत बनाम भुवनेश्वर कुमार

यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच के दौरान भुवनेश्वर कुमार LSG के कप्तान ऋषभ पंत को गेंदबाजी करते हैं या नहीं। हालांकि, पंत अपनी कम स्ट्राइक रेट के कारण आलोचनाओं के घेरे में हैं, लेकिन भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ उनके आंकड़े शानदार हैं। भारतीय बल्लेबाज ने 9 टी-20 पारियों में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 9 पारियों 222.22 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए हैं। इस दौरान भुवनेश्वर केवल एक बार ही पंत को आउट कर पाए हैं।

Advertisement

#3

निकोलस पूरन बनाम क्रुणाल पांड्या

आगामी मैच निकोलस पूरन के लिए अच्छा हो सकता है, जो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दिखाया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के नाते पूरन बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठा सकते हैं। क्रुणाल ने पांच टी-20 पारियों में पूरन को सिर्फ एक बार आउट किया है। इसी तरह पूरन की उनके खिलाफ 137 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए है।

Advertisement