LOADING...
IPL 2026: LSG बनाम KKR मुकाबले में इन खिलाड़ियों में हो सकती है कड़ी टक्कर
LSG के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL 2026: LSG बनाम KKR मुकाबले में इन खिलाड़ियों में हो सकती है कड़ी टक्कर

Apr 25, 2026
04:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 38वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रविवार (26 अप्रैल) शाम को खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे हैं, जहां LSG ने सात मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की हैं, जबकि KKR ने सिर्फ एक जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं इस आगामी मैच में किन प्रमुख खिलाड़ियों में टक्कर हो सकती है।

#1

अजिंक्य रहाणे बनाम मोहम्मद शमी

इस मुकाबले में सभी की निगाहें KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर होंगी, जो बल्ले से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। पारी की शुरुआत करते हुए उनका सामना मोहम्मद शमी से होगा। ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, रहाणे ने शमी के खिलाफ 9 टी-20 पारियों में 99 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 167.79 की रही है। हालांकि, शमी इस सीजन में नई गेंद से बेहद खतरनाक साबित हुए हैं।

#2

ऋषभ पंत बनाम सुनील नरेन

इस बार LSG के कप्तान ऋषभ पंत पर भी सवाल उठे हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे पंत की IPL 2026 में औसत 24.50 की है। पंत ने अतीत में KKR के स्पिनर सुनील नरेन के खिलाफ संघर्ष किया है। ऐसे में नरेन को उनके सामने गेंदबाजी के लिए उतारा जा सकता है। हालांकि पंत 14 टी-20 मुकाबलों में नरेन के हाथों सिर्फ एक बार आउट हुए हैं, लेकिन इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 109.45 की ही रही है।

Advertisement

#3

मिचेल मार्श बनाम कार्तिक त्यागी

पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 55 रनों की शानदार पारी खेलने वाले मिचेल मार्श एक और प्रभावशाली पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। पावरप्ले के ओवरों में LSG के सलामी बल्लेबाज का सामना KKR के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी से हो सकता है, जिन्होंने हाल ही में कुछ बेहतरीन गेंदबाजी की है। त्यागी ने इस सीजन में 9.52 की इकॉनमी से कुल 8 विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisement