LOADING...
IPL 2026: GT बनाम MI मुकाबले में इन खिलाड़ियों में हो सकती है कड़ी टक्कर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा

IPL 2026: GT बनाम MI मुकाबले में इन खिलाड़ियों में हो सकती है कड़ी टक्कर

Apr 19, 2026
05:27 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती 2 हार के बाद लगातार 3 मैच जीतने वाली GT टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। वहीं, MI ने टूर्नामेंट का पहला मैच जीतने के बाद लगातार 4 मैच हारे हैं। आइए देखते हैं इस मुकाबले में किन खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।

#1

शुभमन गिल बनाम ट्रेंट बोल्ट

इस मुकाबले में सभी की निगाहें GT कप्तान शुभमन गिल पर होंगी, जिन्होंने अपने पिछले 3 मुकाबलों में अर्धशतक बनाए हैं। बतौर सलामी बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट के साथ उनका मुकाबला लगभग तय है। ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, टी-20 क्रिकेट में बोल्ट के खिलाफ गिल की औसत 37.5 है और 13 मुकाबलों में वे सिर्फ 2 बार आउट हुए हैं। हालांकि, बोल्ट के खिलाफ गिल को रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा है। उनकी स्ट्राइक रेट 105.63 की रही है।

#2

जोस बटलर बनाम जसप्रीत बुमराह

जोस बटलर एक और GT स्टार हैं जो MI के गेंदबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। हालांकि, जसप्रीत बुमराह को इंग्लिश बल्लेबाज को रोकने का पूरा भरोसा होना चाहिए। IPL में दोनों के बीच हुए कुल 10 मुकाबलों में बुमराह ने बटलर को सिर्फ 2 बार आउट किया है, लेकिन इस दौरान उन्होंने सिर्फ 94.52 की स्ट्राइक रेट से केवल 69 रन दिए हैं। हालांकि, बुमराह इस सीजन में अपने पांचों मुकाबलों में विकेट लेने में नाकाम रहे हैं।

Advertisement

#3

क्विंटन डिकॉक बनाम राशिद खान

शानदार शतक लगाने के बाद क्विंटन डिकॉक GT के खिलाफ भी अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब होंगे। MI के इस स्टार खिलाड़ी को रोकने के लिए GT पावरप्ले में शानदार फॉर्म में चल रहे लेग स्पिनर राशिद खान को गेंदबाजी के लिए उतार सकती है। अतीत में राशिद ने 8 टी-20 मुकाबलों में 3 बार डिकॉक को आउट किया है। इस मुकाबले में डिकॉक की स्ट्राइक रेट 119.51 का है, जो ज्यादा प्रभावशाली नहीं रही है।

Advertisement