IPL 2026: SRH बनाम RCB मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी हैदराबाद की पिच
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से 22 मई को होगा। ये दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी-अपनी जगह बना चुकी हैं। RCB ने 13 में से 9 मैच जीते हैं और 4 में हार झेली है। SRH ने 8 मैच जीते हैं और 5 में शिकस्त का सामना किया है। हैदराबाद में होने वाले मैच में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
हेड-टू-हेड
RCB के खिलाफ SRH का पलड़ा रहा है भारी
दोनों टीमों की भिड़ंत में अब तक SRH का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच IPL के इतिहास में अब तक कुल 27 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 12 मैच RCB ने अपने नाम किए हैं और 14 मैच में SRH को जीत मिली है। 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था। IPL 2026 की पहली भिड़ंत में RCB ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
RCB
इस संयोजन के साथ उतर सकती है RCB
RCB ने अपने पिछले मैच में PBKS को हराया था। उस मैच में रजत पाटीदार नहीं खेले थे और जितेश शर्मा ने कप्तानी की थी। SRH के खिलाफ मैच में पाटीदार की वापसी होगी। RCB में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड विपक्षी बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हुए नजर आएंगे। संभावित एकादश: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, और सुयश शर्मा
SRH
ऐसी हो सकती है SRH की प्लेइंग इलेवन
SRH ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को शिकस्त दी थी। उस मैच में पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए। इसके बाद ईशान किशन ने 70 रन बनाए थे। SRH ट्रेविस हेड से बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। उन्होंने अपनी पिछली 2 पारियों में 6 और 0 रन बनाए हैं। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
जानकारी
ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
RCB: जोर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड। SRH: कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, प्रफुल हिंगे और सलिल अरोड़ा।
पिच रिपोर्ट
कैसी होगी पिच की स्थिति?
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े असरदार साबित होते हैं। तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। एक बार बल्लेबाजों की यहां नजरें जम जाती है तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। यहां सर्वोच्च स्कोर SRH (286/6 बनाम RR, 2025) ने ही बनाया है।
जानकारी
कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूवेदर के मुताबिक, 22 मई को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। बारिश की 55 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश का खलल देखने को मिल सकता है।
प्रदर्शन
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
क्लासेन इस सीजन में जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 13 पारियों में 50.45 की औसत और 155.89 की स्ट्राइक रेट के साथ 555 रन बनाए हैं। कोहली ने 13 पारियों में 54.20 की औसत और 164.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 542 रन अपने नाम किए हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर ने 13 पारियों में 16.37 की औसत और 7.70 की इकॉनमी रेट के साथ 24 विकेट लिए हैं।
जानकारी
कब और कहां देखें मुकाबला?
SRH और RCB के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।