LOADING...
IPL 2026: रुतुराज गायकवाड़ ने चीते की तरह छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच, देखें वायरल वीडियो
रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार कैच लपका (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL 2026: रुतुराज गायकवाड़ ने चीते की तरह छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच, देखें वायरल वीडियो

Apr 18, 2026
10:04 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ। इसमें SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194/9 का स्कोर खड़ा किया। इस पारी के दौरान CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मिड-ऑफ पर दर्शनीय कैच लपकते हुए SRH के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (23) की पारी का अंत कर दिया। यह कैच अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कैच 

रुतुराज ने कैसे लपका ये कैच? 

मुकेश चौधरी के ओवर की यह सबसे खराब गेंद थी। छठे ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस फेंका जो आमतौर पर बाउंड्री के बाहर जाती है। हेड ने भी पूरी ताकत से शॉट खेला था, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि गेंद सीधा मिड-ऑफ पर खड़े रुतुराज के पास चली गई। CSK के कप्तान ने दौड़ते हुए चीते जैसी छलांग लगाते हुए एक शानदार कैच लपक लिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement