LOADING...
IPL 2026: RR बनाम SRH मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी जयपुर की पिच
SRH एक और शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL 2026: RR बनाम SRH मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी जयपुर की पिच

Apr 24, 2026
04:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। RR ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं। उसे 5 मैच में जीत और 2 मुकाबलों में हार मिली है। SRH ने भी 7 मैच खेले हैं। उसे 4 में जीत और 3 मुकाबलों में हार मिली है। इस संस्करण दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत है। आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

RR के खिलाफ SRH का पलड़ा रहा है भारी 

IPL के इतिहास में दोनों टीमों की भिड़ंत में अब तक SRH का पलड़ा भारी रहा है। RR और SRH के टीमों के बीच IPL में अब तक कुल 22 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 13 मैच SRH ने अपने नाम किए हैं और 9 मैच में RR को जीत मिली है। IPL 2026 की पिछली भिड़ंत में SRH ने RR को 57 रनों से हराया था। ये मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ था।

SRH

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है SRH की टीम 

SRH को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। ऐसे में वह उसी फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे। उनके सलामी जोड़ीदार ट्रेविस हेड अपना खोया हुआ लय हासिल करने को देखेंगे। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा।

Advertisement

RR

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RR की टीम 

RR को अपने पिछले मैच में LSG के खिलाफ 40 रनों से जीत मिली थी। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी। ऐसे में SRH के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत करना चाहेंगे। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई से काफी उम्मीदें होंगी। संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

SRH: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी और हर्षल पटेल। RR: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यश राज पूंजा, शुभम दुबे और तुषार देशपांडे।

पिच

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो आमतौर पर बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। यहां पिछले संस्करण के मैचों में टीमों ने बड़े स्कोर बनाए थे। मैच के शुरुआती ओवरों से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। चूंकि, मैदान की बाउंड्री बड़ी है, इसलिए बल्लेबाजों को रन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर लगाने के इरादे से उतरेगी।

जानकारी

कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक, 25 अप्रैल को जयपुर में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

RR के लिए यशस्वी ने पिछले 10 मैचों में 45.63 की औसत से 365 रन बनाए हैं। वैभव के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 355 रन निकले हैं। SRH के लिए क्लासेन ने पिछले 10 मैच में 171.62 की स्ट्राइक रेट से 496 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में आर्चर ने पिछले 8 मैच में 7.9 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं। RR से बिश्नोई ने पिछले 7 मैचों में 9.26 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

RR और SRH के बीच यह मुकाबला 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement